Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की LED पर तीन मिनट तक चलता रहा पोर्न वीडियो

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Sun, 16 Apr 2017 10:30 PM (IST)

    मेट्रो स्टेशन के अंदर पॉर्न विडियो चलने का मामला सामने आया है। राजीव चौक स्टेशन पर एक बड़े एलईडी स्क्रीन पर यह पॉर्न क्लिप प्ले होने की घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।

    दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की LED पर तीन मिनट तक चलता रहा पोर्न वीडियो

    नई दिल्ली (जेएनएन)। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगी एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है। एलईडी स्क्रीन पर अचानक अश्लील वीडियो चलने से सैकड़ों यात्री हैरान हो गए। 12 में से एक एलईडी पर यह पोर्न क्लिप चली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगी एक एलईडी स्क्रीन पर तीन मिनट तक पोर्न वीडियो चलता रहा। घटना नौ अप्रैल शाम करीब सवा चार बजे की है।

    यह भी पढ़ेंः ...और मेट्रो स्टेशन पर अचानक चलने लगी ब्लू फिल्म 

    स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है। क्लिप की जानकारी से इनकार करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि प्राइवेट कंपनी यह एलईडी इंस्टॉल कर रही थी। अभी ठेकेदार ही इसका परीक्षण कर रहा है। वहीं, दिल्ली मेट्रो पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को मामले की जांच सौंप दी है।

    यह भी पढ़ेंः सबसे ज्‍यादा पोर्न के शौकीन दिल्ली के लोग, देसी पोर्न है पहली पसंद 

    यहां पर बता दें कि विज्ञापन चलाने के लिए मेट्रो स्टेशन पर 12 एलईडी को जोड़कर एक बड़ी स्क्रीन बनाई जा रही है। 12 में से एक एलईडी पर यह पोर्न क्लिप चली थी।

    कैसे चला अश्लील वीडियो?

    मेट्रो स्टेशन पर अश्लील वीडियो कैसे चला, यह बड़ा सवाल बन गया है। बहरहाल मेट्रो स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन दिल्ली मेट्रो के लोकल एरिया नेटवर्क (लेन) से जुड़े हैं, जिसका संचालन मेट्रो भवन में बने केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगा। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रायल के दौरान कोई कर्मचारी अपने मोबाइल पर वाई फाई या इंटरनेट से कुछ काम कर रहा होगा। इस दौरान कुछ ऐसी गलती हुई, जिससे वह वीडियो स्क्रीन पर चल गया। वैसे राजीव चौक स्टेशन पर भी वाईफाई की सुविधा है।

    यह भी पढ़ेंः WiFi से फोन को जोड़कर दिखा रहे थे मेट्रो स्टेशन पर पोर्न, 3 लोग घेरे में

    दिल्ली में इंटरनेट यूजर्स सबसे अधिक पोर्न साइट्स देखते हैं

    हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पोर्न साइट्स देखना काफी पसंद करते हैं। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि दिल्ली में इंटरनेट यूजर्स सबसे अधिक पोर्न साइट्स देखते हैं। इसका नमूना भी देखने को मिल गया। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पोर्ट वीडियो चलने के दौरान कुछ ने मोबाइल में वीडियो शूट कर सोशल नेटवर्क पर अपलोड कर दिया। शनिवार को उसका वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ।

    बताया जा रहा है कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अश्लील वीडियो चलने की घटना नौ अप्रैल की है। उस दिन करीब शाम 4:30 बजे डीएमआरसी द्वारा लगवाए गए एलईडी स्क्रीन के एक हिस्से पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त स्टेशन है। इस स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 10 लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है, जिसमें काफी संख्या में महिला यात्री भी शामिल हैं। ऐसे में डीएमआरसी के लिए भी स्थिति असहज हो गई है।

    डीएमआरसी ने पांच स्टेशनों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई हैं। इनमें राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अलावा केंद्रीय सचिवालय, चांदनी चौक, नई दिल्ली व कश्मीरी गेट शामिल हैं। उस स्क्रीन पर एक साथ कई वीडियो चलाए जा सकते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों को मेट्रो की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी, जागरूकता से जुड़े वीडियो व विज्ञापनों के प्रसारण के लिए ये स्क्रीन लगाई गई हैं। अभी ये चल नहीं रही हैं।

    डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि उस कथित वीडियो से डीएमआरसी अवगत नहीं है। एलईडी स्क्रीन के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी गई है। निजी कंपनी एलईडी स्क्रीन का ट्रायल करा रही है। डीएमआरसी स्क्रीन पर वीडियो प्रसारण के ट्रायल की तकनीकी जांच की जाएगी। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चला है। इसके लिए निजी कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।