विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शातिर लोग Google पर ढूंढ रहे हैं अमिट स्याही को मिटाने का जुगाड़

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 12:39 PM (IST)

बैंकों में लग रही स्‍याही को मिटाने के लिए लोग गूगल पर जाकर इसका तोड़ ढूंढ रहे हैं, जिससे वह दोबारा बैंक की लाइन में खड़े हो सकें।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोट बदलने वालों की अंगुली पर स्याही लगाने का फरमान क्या जारी किया, बैंकों के बाहर लगी कतार अचानक कम होने लगी है।

शातिर लोगों की चालबाजी पर अंकुश लगाने के लिए अब आरबीआइ द्वारा रुपयों को जमा करने के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक ग्राहक की अंगुली पर अमिट स्याही लगाने का आदेश बैंकों को दिया गया है।

'बेवफा सोनम गुप्ता' ने आखिर तोड़ी चुप्पी, ये दिया जवाब... 'मेरी भी कुछ मजबूरियां थीं'

वहीं, स्याही का निशान हटाने की कयावद भी लोगों ने शुरू कर दी है। अंगुली में लगी स्याही के निशान को कैसे मिटाएं? यह गूगल के टॅाप ट्रेंड में शामिल है। इसे गूगल में सबसे अधिक दर्ज किया गया है।

बुधवार रात से शुरू हुआ सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा, जब गूगल पर सर्च कर लोगों ने जाना कि बैंक द्वारा लगाए गए स्याही के निशान को कैसे मिटाएं?

गौरतलब है कि 500 और एक हजार रुपये के नोटों को बंद किए जाने के बाद से ही बैंकों में प्रतिबंधित रुपयों को बदलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन फॉर्म के साथ प्रमाण पत्र की एक फोटोकॉपी लगाकर रुपयों को जमा कराया जा रहा था। स्थिति यह थी कि लाइनों में अधिकांश शातिर दिमाग लोगों द्वारा बार-बार अलग-अलग बैंकों के खातों में रुपये जमा कराए जा रहे थे। ऐसे लोगों का न तो चिन्हांकन हो पा रहा था और न ही बैंकों के पास कोई सटीक जानकारी मिल रही थी।

वहीं, आरबीआइ ने बुधवार से प्रतिबंधित नोटों के जमा करने की पूरी प्रक्रिया ही बदल दी। एसबीआइ के शाखा प्रबंधक आरसी भारती ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा व्यवस्था की गई है कि 500 और एक हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए बैंकों के काउंटरों पर जो भी लाइन में लगेगा उसके हाथ में स्याही का निशान लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सोशल मीडिया पर अगस्त में 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा हुआ एक दस का नोट वायरल हुआ था। यह भी टॉप ट्रेंडिंग में रहा था।

शायद किसी आशिक ने अपना गुस्सा इस नोट के जरिये जाहिर किया था, लेकिन इसके बाद तो इस नोट और 'सोनम गुप्ता बेवफा है' के चर्चे होने लगे और कई जोक्स भी बन गए। लेकिन नोटबंदी के इस दौर में सोमवार को फिर से 'सोनम गुप्ता बेवफा है' टॉप ट्रेंड्स में था जिसने 'करेंस बैन' और 'काफी विद करण' को पीछे छोड़ दिया था।

अब तो लगता है कि सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे ग्लोबल हो गए हैं। अमेरिका, न्यूजीलैंड से लेकर चीन तक चर्चे पहुंच गए हैं और उनकी करेंसी पर भी 'सोनम बेवफा है' लिखा आ गया है।

सोशल मीडिया इस नोटबंदी के टेंशन के बीच इस तरह के मजाक भी कर रहा है और लोगों के चेहरे पर इन्हें देखकर मुस्कुराह आ ही जाती है।

गौरतलब है कि यह सब तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर 2 हजार के नए नोट पर भी 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखकर शेयर कर दिया था। अब इस पर तरह-तरह के जुमले कसे जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।