Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पद्म विभूषण से सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह को 'भारत रत्न' देने की मांग

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 17 Sep 2017 10:27 PM (IST)

    सिरसा ने कहा अर्जन सिंह को पद्म विभूषण से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। यह सही समय है जब उन्हें सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पद्म विभूषण से सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह को 'भारत रत्न' देने की मांग

    नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव एवं राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिवंगत भारतीय वायु सेना के पहले मार्शल अर्जन सिंह को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आजाद भारत के इतिहास में एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह सरीखी उपलब्धि देखने को नहीं मिलती। पांच सितारा स्तर पर पहुचने वाले वह देश के पहले वायु सेना अधिकारी रहे। साथ ही वर्ष 1965 की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

    सिरसा ने कहा अर्जन सिंह कि इस उपलब्धि के लिए उन्हें पद्म विभूषण से पहले ही सम्मानित किया जा चुका है। यह सही समय है जब उन्हें सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। वैसे तो यह सम्मान उन्हें उनके जीवित रहते ही मिल जाना चाहिए था, लेकिन मरणोपरांत यह सम्मान देकर उन्हें सच्ची श्रद्धाजलि दी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह का निधन, आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस

    यह भी पढ़ें: केले के नाम पर जहर खा रही है दिल्ली, इस खतरनाक केमिकल से पकता है फल