विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी दोस्तों से कहती थी 'अनमैरिड' हूं, सुनकर एक दिन पति बन गया हैवान

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 04:15 PM (IST)

पति शर्देंदु ने वर्ष 2011 में पत्नी प्रज्ञा की ताले से सिर में जोरदार वार कर और फिर कूलर के ...और पढ़ें

पत्नी दोस्तों से कहती थी 'अनमैरिड' हूं, सुनकर एक दिन पति बन गया हैवान
पत्नी दोस्तों से कहती थी 'अनमैरिड' हूं, सुनकर एक दिन पति बन गया हैवान

नोएडा (जेएनएन)। पत्नी की हत्या में दोषी ठहराए गए पति को स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सुनाई है। पत्नी पेशे से फैशन डिजायनर थी। पति को अपनी पत्नी पर शक था। पति शर्देंदु मिश्रा के मुताबिक, उसकी पत्नी प्रज्ञा अपनी कंपनी में खुद को अनमैरिड (अविवाहित) बताती थी। मामले में एडीजे रामनरेश मौर्या की अदालत ने दोषी पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्देंदु मिश्रा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

11 साल पहले हुई थी हत्या

नोएडा सेक्टर-11 स्थित मकान में फैशन डिजायनर प्रज्ञा की हत्या हुई थी। पति ने वर्ष 2011 में पत्नी प्रज्ञा की ताले से सिर में जोरदार वार कर और फिर कूलर के तार से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव बेड में छिपा दिया था। वहीं, कोर्ट ने शव व सुबूत छिपाने के दोष भी तीन साल कैद की सजा सुनाई है। 

यह भी पढ़ेंः नवविवाहिता से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

पड़ताल में सामने आया कि शर्देंदु पत्नी प्रज्ञा पर शक करता था। उसका कहना था कि प्रज्ञा जिस कंपनी में काम करती थी, उसने खुद को वहां अविवाहित बताया हुआ था। इसको लेकर दोनों का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। 

पिता शिवप्रसाद दूबे के मुताबिक, फैशन डिजायनर बेटी प्रज्ञा का विवाह उन्होंने 22 जून 2005 को संत कबीरनगर निवासी शर्देंदु मिश्रा से की थी। पिता का कहना है कि वह दामाद शर्देंदु व बेटी प्रज्ञा के बीच झगड़ा होने की खबर सुनकर नोएडा आ रहे थे। इस बीच प्रज्ञा ने मां ने कॉल कर उसे बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो प्रज्ञा का शव उसके बेड से बरामद किया गया।