विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्तों संग किया था पत्नी से गैंगरेप, सामने आया हैरान करने वाला सच

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 05:44 PM (IST)

पत्नी द्वारा 21 अगस्त, 2014 को दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक, उसके पति ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

दोस्तों संग किया था पत्नी से गैंगरेप, सामने आया हैरान करने वाला सच
दोस्तों संग किया था पत्नी से गैंगरेप, सामने आया हैरान करने वाला सच

गाजियाबाद (जेएनएन)। दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप करने के मामले में तकरीबन तीन साल बात चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। गाजियाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पत्नी के साथ गैंगरेप के आरोपी पति को बरी कर दिया है।

अपने फैसले में कोर्ट ने माना है कि मामूली मारपीट के मामले में पत्नी ने पति पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया था। हालांकि कोर्ट ने पति को मारपीट का आरोपी मानते हुए उसे एक साल की सजा सुनाई। बता दें यह अवधि भी आरोपी पति पहले ही जेल में काट चुका है, ऐसे में कोर्ट ने पति को रिहा करने का आदेश दिया। 

यह है पूरा मामला

गाजियाबाद के मसूरी निवासी समीर के खिलाफ उसकी पत्नी ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। 21 अगस्त, 2014 को दर्ज इस मामले में युवती ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित पत्नी का यह भी कहना था कि विरोध करने पर उसके साथ पति व उसके दोस्तों ने मारपीट भी की थी।

सरकारी वकील ने बताया कि समीर का केस एफटीसी कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि दोनों नाबालिगों का मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। वह भी इस समय जमानत पर हैं।