विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो अब बदल जाएगी दिल्ली की सूरत, अहम योजनाओं को दी गई मंजूरी

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Jun 2017 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 10:30 PM (IST)

यूटिपेक की बैठक में जिन 10 महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है उनसे 2008-10 के बाद अब फिर से बड़े स्तर पर दिल्ली में ढांचागत विकास दिखाई देगा।

...तो अब बदल जाएगी दिल्ली की सूरत, अहम योजनाओं को दी गई मंजूरी
...तो अब बदल जाएगी दिल्ली की सूरत, अहम योजनाओं को दी गई मंजूरी

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को यूटिपेक की बैठक में जिन 10 महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है उनसे 2008-10 के बाद अब फिर से बड़े स्तर पर दिल्ली में ढांचागत विकास दिखाई देगा।

ये हैं योजनाएं

1-प्रगति मैदान के पास सुरंग बनाना, मथुरा रोड पर भूमिगत यू टर्न।

2-गोपालपुर लालबत्ती से जगतपुर ब्रिज के बीच बाहरी रिंग रोड पर दो अंडरपास का निर्माण।

3-वजीराबाद से आने वाले हल्के वाहनों के लिए राइट टर्न बनेगा, जो जगतपुर गांव की तरफ जाने के लिए सुविधा प्रदान करेगा।

4-नजफगढ़ क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए फिरनी रोड पर नॉन-मोटराइज्ड व्हीकल्स (एनएमवी) लेन के साथ एक तरफ यातायात संचालन के लिए अल्पावधि योजना।

5-शास्त्री पार्क जंक्शन में टू वे फ्लाईओवर बनाना।

6-आश्रम फ्लाईओवर का डीएनडी व रिंग रोड तक विस्तार किया जाना।

7-मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी फ्लाईओवर को जोडऩा।

8-मालवीय नगर जंक्शन पर टू वे फ्लाईओवर का निर्माण।

9-वजीराबाद रोड के साथ चौराहे पर मार्जिनल बाउंड रोड पर अंडरपास का प्रस्ताव।

10-किदवई नगर जीपीआरए से अरबिंदो मार्ग दिल्ली हाट तक भूमिगत पैदल यात्री कनेक्टिविटी का प्रस्ताव।

11-रोड नं. 13-ए पर हल्के वाहनों के लिए ग्रेड-यू टर्न की योजना। जिससे कि गाडिय़ां सरिता विहार की ओर जा सकें।

12-शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन, जहांगीरपुरी, करोलबाग, नई दिल्ली व द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर मल्टी मॉडल इंटिग्रेशन से लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराना। 

13--सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर का दोहरीकरण करना।

यह भी पढ़ें: कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपने जरूरी काम

यह भी पढ़ें: 16 लाख रुपये की भारी भरकम बोली लगाकर खरीदा '0001' नंबर, टूटा रिकॉर्ड