'आप' विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला को मिलेगी सुरक्षा
बरखा सिंह ने कहा कि महिला की पुलिस मेंं शिकायत के बाद जब अमानतुल्ला खान की गंदी हरकतोंं का भंडाफोड़ हुआ तो उस दिन से विधायक के गुर्गोंं ने महिला व उसके भाई का जीना हराम कर रखा है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम अदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली महिला व उसके भाई को जान से मारने की धमकी मिलने पर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला ने आरोपियोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बरखा ने संयुक्त आयुक्त साउथ इस्टर्न रेंंज आरपी उपाध्याय से पीड़ित व उसके परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की, जिसे मान लिया गया है।
बृहस्पतिवार को बरखा सिंह शुक्ला, महिला व उनके भाई को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंंने आरपी उपाध्याय के साथ करीब एक घंटे तक इस मसले पर बातचीत की। बरखा सिंह ने कहा कि महिला की पुलिस मेंं शिकायत के बाद जब अमानतुल्ला खान की गंदी हरकतोंं का भंडाफोड़ हुआ तो उस दिन से विधायक के गुर्गोंं ने महिला व उसके भाई का जीना हराम कर रखा है। महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया। वह जामिया नगर इलाके मेंं बुटीक चलाती थी, डर से महिला को बुटीक बंद करना पड़ा है।
AAP विधायक अमानतुल्ला पर साले की पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
महिला ने लिखित शिकायत मेंं कहा है कि अमानतुल्ला खान उसे पिछले डेढ़ साल से लगातार फोन, एसएमएस कर और उनके घर व बुटीक मेंं आकर भी उनपर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे। कई बार पति से भी शिकायत की लेकिन वह उलटे उसे ही डांटने लगता था। वह कहता था कि उनकी बात मान ले भविष्य मेंं उनसे फायदा ही होगा। शिकायत मेंं महिला ने यह भी कहा है कि उसके दो बच्चे है। वे स्कूल जाते हैं। वह भी घर से बाहर निकलती है। उनके भाई भी घर से बाहर जाते हैं। ऐसे मे उनपर कभी हमला किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।