अमेरिकी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले 4 आरोपी गिरफ्तार
विदेशी महिला के साथ टूरिस्ट गाइड समेत पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की थी।
नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 5 स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विदेशी महिला के साथ टूरिस्ट गाइड समेत पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
#FLASH Delhi police arrest 4 accused in an alleged gangrape of a US national in Delhi.
— ANI (@ANI_news) December 26, 2016
इससे पहले अमेरिकी पीड़ित महिला भारत आई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि भारत में पर्यटकों के साथ होने वाले अपराध को संजीदगी से लिया जाना चाहिए। पीड़िता ने कहा कि दुष्कर्म एक बड़ी समस्या है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को अरेस्ट करना चाहिए। दिल्ली आने पर पीड़िता ने धारा 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए थे।
दिल्ली पहुंची सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई अमेरिकी महिला
अमेरिकी युवती के संपर्क में रहे पुलिस अधिकारी
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार अमेरिकी युवती के संपर्क में थे। अमेरिकी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में सनसनीखेज खुलासे भी हुए हैं। पीड़ित युवती ने फोन पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से बात की थी। बातचीत में युवती ने अधिकारी को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके थे।
युवती के मुताबिक क्रूरता के दौरान आरोपियों ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो जापान और ऑस्ट्रेलिया की 2 महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई थी और उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी गई थी।
'पहले भी विदेशी महिलाओं के साथ दरिंदो ने किया था दुष्कर्म'
विदेशी युवती के साथ हुई मारपीट
पीड़िता ने फोन पर इस बात का भी जिक्र किया था कि होटल में उसे पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दिया गया था। युवती ने फोन पर बताया था कि पांच आरोपियों ने न केवल उनके साथ लगातार 2 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। डराने के लिए आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की थी।
सदमे में रही पीड़िता
पीड़िता ने फोन पर पुलिस अधिकारी को बताया कि अमेरिका लौटने के बाद उसने अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने उसे पहले सदमे से उबरने और बाद में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस कारण वह कई महीनों तक चुप रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।