यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपिल का खुलासा: दवाइयों और एंबुलेंस की खरीद में हुआ करोड़ों का घोटाला
केजरीवाल को यह भय सताने लगा है कि अब उनके राज समाने आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने अस्पतालों के दौरे शुरू कर दिए।

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक व दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है। कपिल का आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महाघोटाला किया है। उन्होंने कहा इस पूरे मामले की जांच हाेनी चाहिए। कपिल मिश्रा ने कहा स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र में उपराज्यपाल को दखल देना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल अचानक क्यों अस्पताल के दौरे शुरू कर दिए। उन्होंने कहा यह दौरे अनायास नहीं हैं। केजरीवाल को यह भय सताने लगा है कि अब उनके राज समाने आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने अस्पतालों के दौरे शुरू कर दिए।
3 घोटालों का खुलासा आज 11 बजे - दोषी - अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, तरुण सीम - कैसे कोई डेंगू चिकनगुनिया के नाम पर भी घोटाला कर सकता है
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 27, 2017
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की सियासत में एंट्री, 'आप' ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि तीन बड़े घोटाले स्वास्थय मंत्रालय से जुड़े हुए हैं, जिनकी जानकारी मेरे पास आई है। इसमें 300 करोड़ का दवाई घोटाला है। उन्होंने कहा करोड़ों की दवाएं खरीदी गईं, लेकिन अस्पतालों में नहीं पहुंची। दूसरी ऐम्बुलेंस घोटाला और तीसरा ट्रांसफर और पोस्टिंग घोटाला है।
कपिल मिश्रा ने कहा कि तीनों पर मैं एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। मोहल्ला क्लीनिक पर भी खुलासे एक-दो दिन बाद करूंगा। कपिल बोले, 250 आवश्यक दवाओं का अस्पतालों में टोटा है, अस्पतालों से दवाओं को खरीदने का अधिकार ख़त्म कर सीपीए को दिया गया।
यह भी पढ़ें: कपिल के यक्ष सवाल में फंसे केजरीवाल- चार फोटो देकर पूछा बताओं किसके एजेंट हो
इसके लिए तीन गोदाम बनाए गए, तीन से 6 महीने की दवाएं पिछले साल एडवांस में खरीदी गई, लेकिन वे गोदामों में ही पड़ी रहीं। अस्पतालों में नहीं गई 2 अगस्त 2016 को तरुण सीम ने अस्पतालों को दिए लेकिन डायरेक्टर ने लिख कर दिया की उन्हें इन दवाओं की जरुरत ही नहीं थी।