यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपिल के यक्ष सवाल में फंसे केजरीवाल- चार फोटो देकर पूछा बताओ किसके एजेंट हो
उन्होंने मंगलवार की सुबह एक ट्वीट कर केजरीवाल से पूछा है कि इन पिक्चरों को देखकर केजरीवाल जी बताएं कि ...और पढ़ें

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि 'महोदय अगर हम भाजपा के एजेंट हैं तो इन तस्वीरों को देखकर बताएं कि आखिर आप किसके एजेंट हैं।' इस बाबत उन्होंने ट्वीट करके अपनी बात के सपोर्ट में चार फोटो भी लोड किया है। उन्होंने केजरीवाल को चार विकल्प भी दिए हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब देखा जा रहा है। उस पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
अनशन खत्म होते ही कपिल मिश्रा और आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह एक ट्वीट कर केजरीवाल से पूछा है कि इन पिक्चरों को देखकर केजरीवाल जी बताएं कि आप किसके एजेंट है। उन्होंने बाकायदे चार फोटों के साथ उत्तर चयन करने के लिए चार विकल्प भी दिए है।
यह भी पढ़ें: कपिल के खुलासे में LG हाउस का बड़ा रोल, सत्येंद्र जैन की साजिश हुई नाकाम
इसमें एक फोटो में केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते प्रसन्न मुद्रा में खड़े हैं। इस पर उन्होंने कहा है क्या आप भाजपा के एजेंट है या नरेंद्र मोदी जी के। इसी क्रम में दूसरी फोटो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ है। इस फोटो में वह लालू के साथ गले मिल रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया है कि क्या आप लालू जी के एजेंट हैं।
अगर किसी के साथ फोटो आने से कोई उसका एजेंट बन जाता है तो @ArvindKejriwal किसके एजेंट है
a. Pakistan
b. Lalu yadav
c. Congress
d. Modi/BJP pic.twitter.com/n0uQaF5ai6
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 16, 2017
एक अन्य फोटो में वह कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के साथ हैं। इस पर कपिल मिश्रा ने पूछा है क्या आप कांग्रेस के एजेंट हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व राजनयीक अब्दुल बासित के साथ फोटो है। इस पर केेजरीवाल को विकल्प दिया गया है कि क्या केजरीवाल जी आप पाकिस्तान के एजेंट हैं।
यह भी पढ़ें: योगेंद्र यादव ने ली चुटकी, 'गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है'
इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल से यह सवाल किया है कि किसी के साथ फोटो खिंचवाने से क्या कोई किसी का एजेंट हो जाता है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कुछ फोटों के साथ नील और कपिल मिश्रा को दिखाकर उन्हें भाजपा एजेंट साबित करने की कोशिश की थी। कपिल मिश्रा ने आप के इन आरोपों का जवाब एक अनूठे अंदाज में उनकी ही भाषा में दिया है। हालांकि, अभी तक आप की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।