विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगेंद्र यादव ने ली चुटकी, 'गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है'

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 10:13 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल हैं, लेकिन कपिल के प्रदर्शन को देखकर लग ...और पढ़ें

योगेंद्र यादव ने ली चुटकी, 'गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है'
योगेंद्र यादव ने ली चुटकी, 'गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है'

नई दिल्ली [जेएनएन]। कपिल मिश्रा द्वारा सीएम केजरीवाल और 'आप' नेताओं पर पर हुए खुलासे के बाद स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने चुटकी ली है। योगेंद्र ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल हैं, लेकिन कपिल के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि गुरु गुड़ रह गया, चेला शक्कर बन गया है।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल ने केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद वह 'आप' नेताओं के विदेश दौरे के ब्योरे की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं, उन्होंने रविवार को केजरीवाल पर 'आप' की फंडिंग के लिए कालेधन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

कपिल ने प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि पार्टी को मिलने वाले चंदे की जानकारी को चुनाव आयोग, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से छुपाई गई। योगेंद्र ने एक और ट्वीट में कपिल के आरोपों पर केजरीवाल से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने काला धन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'कपिल के आरोप पुराने लेकिन गंभीर हैं। जवाब मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के काले धन पर चुप्पी क्यों? एकतरफा अभियान?

बता दें कि योगेंद्र यादव 2015 तक 'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद प्रशांत भूषण के साथ मिलकर उन्होंने स्वराज अभियान की स्थापना की।

यह भी पढ़ें: तैश में आकर बोले कपिल, केजरीवाल का कॉलर पकड़ कर ले जाऊंगा तिहाड़ जेल

यह भी पढ़ें: 'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।