विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता की सियासी पारी पर, AAP ने कहा 'नो एंट्री'

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 08:05 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 07:31 AM (IST)

'आप' नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के राजनीति मेें आने का सवाल बिना सिर पैर वाला है। दूर-दूर तक कोई बात नहीं है।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता की सियासी पारी पर, AAP ने कहा 'नो एंट्री'
केजरीवाल की पत्नी सुनीता की सियासी पारी पर, AAP ने कहा 'नो एंट्री'

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के राजनीति मेें आने की अटकलोे को 'आप' ने खारिज किया है। 'आप' नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि यह सवाल ही बिना सिर पैर वाला है। इस बारे में दूर-दूर तक कोई बात नहीं है। कुछ लोग मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कपिल के आरोपों पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर कपिल से नाराजगी जताई थी और उन्हें विश्वासघाती भी कहा था। जिसके बाद सुनीता केजरीवाल के राजनीती में आने की चर्चाओं को हवा मिली थी। 

'आप' का 95 फीसद चंदा बैकिंग माध्यम से आता है

'आप' के चंदे पर सफाई देते हुए दिलीप पाडेय ने कहा कि पार्टी का 95 फीसद चंदा बैंकिंग माध्यम से आता है। इसका पूरा ब्योरा रिकॉर्ड में है। वहीं, 18 फरवरी 2015 को केंद्र सरकार भी लिखित में कोर्ट में कह चुकी है कि 'आप' चंदे में गड़बड़ी नहीं कर रही है, लेकिन अब पार्टी पर फिर से सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कपिल का बड़ा खुलासा: केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुआ अरबों का घोटाला

कपिल मिश्रा से मांगा जवाब

दिलीप पांडेय ने कहा कि कपिल मिश्रा अब बच कर भाग रहे हैं। वह क्यों नहीं बता रहे कि उन्होंने 5 मई को किस समय देखा कि सत्येंद्र जैन मुख्यमंत्री को दो करोड़ रुपये दे रहे थे। कपिल सच बोल रहे हैं तो उन्हें समय बताना चाहिए। इसी मांग को लेकर पार्टी के विधायक संजीव झा अनशन पर बैठे हैं, लेकिन कपिल जवाब देने से भाग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कपिल के यक्ष सवाल में फंसे केजरीवाल- चार फोटो देकर पूछा बताओं किसके एजेंट हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।