विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल का बड़ा खुलासा: केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुआ अरबों का घोटाला

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 02:50 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 10:12 AM (IST)

कपिल मिश्रा ने कहा है कि मोहल्ला क्लीनिक का 225 करोड़ रुपए का घोटाला है, जिसकी जानकारी जल्द एलजी को दूंगा।

कपिल का बड़ा खुलासा: केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुआ अरबों का घोटाला
कपिल का बड़ा खुलासा: केजरीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट में हुआ अरबों का घोटाला

नई दिल्ली [जेएनएन]। अरविंद केजरीवाल की चिंता का कारण बने पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अनशन भले तोड़ चुके हों, लेकिन वह दावा कर रहे हैं कि उनकी झोली में अब भी कई खुलासे हैं। 14 मई को कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी को मिल रहे चंदे में भारी गड़बड़ी है।

प्रेसवार्ता के दौरान कपिल मिश्रा बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को कपिल मिश्रा ने अनशन तोड़ दिया था और केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के खिलाफ CBI में सबूत देने की बात कही थी। 

एक निजी चैनल से खास बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि 'मोहल्ला क्लीनिक का 225 करोड़ रुपए का घोटाला है, जिसकी जानकारी जल्द एलजी को दूंगा। सरकार के अधिकारी और मोहल्ला क्लीनिक से जुड़े कुछ डॉक्टर्स ने जानकारी दी है, जिसकी एसीबी में भी शिकायत दर्ज करूंगा।'

यह भी पढ़ें: अपने ही 'गुरु' केजरीवाल के खिलाफ सबूत देने CBI दफ्तर पहुंचे कपिल मिश्रा

प्रेसवार्ता के दौरान दिखाए गए चेक पर 'आप' नेता संजय सिंह ने सवाल खड़े किए थे, इसके जवाब कपिल ने बताया, 'ये उस कंपनी का चेक था, जिसने आधी रात को 50 लाख रुपए का फंड पार्टी के खाते में ट्रांसफर किया।आगे सीबीआइ बताएगी केजरीवाल का चेक बाहर कैसे आया। उनके दिन खराब चल रहे हैं। आज जांच शुरू नहीं होती तो केजरीवाल जी के सगे रिश्तेदारों पर छापे नहीं पड़ते, अब अरविंद केजरीवाल का जेल जाना बाकी है।'

कपिल का कहना है कि 'जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे अरविंद केजरीवाल तड़प रहे हैं। वह टाइम और बाकी जानकारी जानना चाहते हैं। अगर ये सबूत उनको दे दिए तो चोर बेगुनाही ढूंढ़ने लगेगा। जो सबूत फंड पे दिए हूं, उस पर कुछ क्यों नहीं बोलते अरविंद केजरीवाल। यह कोर्ट में साबित होगा।'

यह भी पढ़ें: 'पूरा हुआ काल के पहिये का चक्र, बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल'

सुनीता केजरीवाल के ट्वीट पर तंज करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बहुत दिन से ट्वीट नहीं किया है, हो सकता है किसी के भी मोबाइल से ट्वीट कर दें। जितने घोटाले अरविंद केजरीवाल के खुल गए हैं, उतने में तो लालू यादव ने इस्तीफा दे दिया था।

कपिल ने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल ने भाई-भतीजावाद का रैकेट चलाया है जो देश के सामने खुल गया है।अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ की जिस चारदिवारी के पीछे छुपकर बैठे हैं, ज्यादा दिन उसमे नहीं रहेंगे, तिहाड़ जेल उनका इंतजार कर रही है।' 

यह भी पढ़ें: कपिल के यक्ष सवाल में फंसे केजरीवाल- चार फोटो देकर पूछा बताओं किसके एजेंट हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।