Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लूटपाट के मामले में सामने आया कांग्रेस की महिला नेता का नाम, गिरफ्तार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM (IST)

    पुलिस टीम ने मामले में 2 महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला त्रिलोकपुरी की लोकल कांग्रेस नेता है।

    लूटपाट के मामले में सामने आया कांग्रेस की महिला नेता का नाम, गिरफ्तार

    नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली पुलिस ने रात के वक्त ऑटो में बैठकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मामले में 2 महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला त्रिलोकपुरी की लोकल कांग्रेस नेता है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी रात के वक्त आनंद विहार स्टेशन से निकलने वाली सवारियों से लूटपाट करते थे। शुरुआती पूछताछ में लूट के पांच मामले सुलझाने का दावा किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी (ईस्ट) ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय में आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से निकलने वाली सवारियों से लूटपाट की वारदातें हो रहीं थीं। वारदात ऑटो गैंग कर रहा था, जो सवारियों को किराया शेयर करने के बहाने ऑटो में बैठाता और लूट लेता। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं। चूंकि ज्यादातर वारदात मयूर विहार में हुई थीं, उससे पुलिस को शक हुआ कि वारदात के पीछे आसपास के अपराधियों का हाथ हो सकता है। इन कोशिशों के चलते पुलिस टीम को गैंग के बारे में सुराग मिल गए।

    सगे भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहनों की बात सुनकर सन्न रह गई सहेली

    पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान आसिफा (34), शबनम (35), इमरान (25) और संजय (32) के तौर पर हुई। चारों त्रिलोकपुरी के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि आसिफा और शबनम कॉलोनी के मसलों में प्रधान बनकर थाने आती-जाती रहती थीं। इलाके में दबदबा बनाकर रखती थीं। छेड़छाड़ के दो मुकदमे भी दर्ज करवाए हुए थे, जिनकी सच्चाई पर पुलिस को संदेह है।

    शुरुआती पूछताछ में पता चला कि चारों रात में ऑटो लेकर निकलते। आसिफा और शबनम पीछे बैठ जातीं। साथी युवक ऑटो ड्राइवर की भूमिका में रहते थे। रात में आनंद विहार स्टेशन के पास सवारियों को किराया शेयर करने (कम किराए) का लालच देते। पीछे महिलाओं को देखकर सवारी भी आसानी से विश्वास कर लेती। मयूर विहार में सुनसान जगह पर ऑटो रूकने के बाद वही महिलाएं सवारी से मारपीट करके लूटपाट करतीं।

    ये महिलाएं रोते हुए आती हैं और फिर पलक झपकते ही कर देती हैं काम तमाम