घोड़ी चढ़ने वाला था दूल्हा, पर हुआ कुछ ऐसा कि दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे लोग
दूल्हा घोड़ी चढ़ने वाला था कि उसे रोक दिया गया। लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। इस पर वो घोड़ी छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।
नोएडा (जेएनएन)। वो तो खुशी-खुशी शादी करने गया था, मगर घुड़चढ़ी के दौरान जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। कथित तौर पर कुछ दबंगों ने दूल्हे और बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। बिना दुल्हन के वापस लौटने तक की नौबत आ गई। मगर कुछ लोगों की मदद से मौके पर पुलिस पहुंच गई और फिर किसी तरह शादी संपन्न हुई।
यह घटना कासना कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडा गांव की है। जारचा गांव निवासी एक दलित युवक की शादी थी। बारात वहां बिरौंडा गांव पहुंचीं। मगर डीजे पर डांस करने के दौरान एक पक्ष ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
दूल्हा घोड़ी चढ़ने वाला था कि उसे रोक दिया गया। लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। इस पर वो घोड़ी छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। मगर आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर दूल्हे व बरातियों को जमकर पीटा। दूल्हे को बंधक भी बना लिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बरातियों की गाडि़यां भी तोड़ दी। आधा दर्जन बराती घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: हरियाणा से युवती को किडनैप कर यूपी के होटलों में करते रहे गैंगरेप
हालांकि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। गुपचुप तरीके से घटनास्थल से दूल्हे को अलग कर लड़की पक्ष के घर तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे की शादी हुई। इसके बाद अगले दिन दूल्हा पक्ष वाले कासना कोतवाली पहुंचे। अब दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
उधर, इस मामले में कासना कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने कहा कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।