विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश के 99 फीसद नेताओं को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया पाखंडी

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 10 Nov 2017 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 07:23 AM (IST)

बाबा रामदेव ने कहा कि हस्तरेखा और भविष्यवाणी के नाम पर देश में पाखंड चल रहा है।

देश के 99 फीसद नेताओं को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया पाखंडी
देश के 99 फीसद नेताओं को योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया पाखंडी

रेवाड़ी (जेएनएन)। योग गुरु बाबा रामदेव ने राजनीति में बढ़ती अनैतिकता और शुचिता के भ्रष्टाचार पर खुलकर अपनी बात रखी। रामदेव ने राजनीति में बढ़ती गंदगी पर कड़ी चोट करते हुए 99 फीसद राजनीतिज्ञों को पाखंडी बताया। यहा बात उन्होंने किशनगढ़-घासेड़ा गांव में स्थित गुरुकुल में आयोजित गुरुकुल महोत्सव को संबोधित करने के दौरान कही। बाबा इस गुरुकुल के अध्यक्ष भी हैं।

राजनीतिज्ञों को सुधारने के लिए डंडा उठाऊंगा

बाबा ने समारोह में राजनीति के क्षेत्र में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि न मैं राजनीति में हू, न राजनीति में था और न ही राजनीति में रहूंगा। सिर्फ बीच-बीच में राजनीतिज्ञों को सुधारने के लिए डंडा उठाऊंगा।

यह भी पढ़ेंः योग सिखाने पर मुस्लिम महिला योग टीचर के खिलाफ फतवा

सामाजिक पाखंड पर चोट

इन दिनों समाज में बढ़ रहे सामाजिक भ्रष्टाचार को लेकर बाबा ने कहा कि सड़क छाप पंचांग देखने वाले, भाग्य रेखा व आयु रेखा देखने वाले दरअसल पाखंडी हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हस्तरेखा और भविष्यवाणी के नाम पर देश में पाखंड चल रहा है। कोई मुसलमान बनने में मुक्ति बताता है, तो कोई हिंदू बनने में मुक्ति बताता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि लेकिन मुक्ति का रास्ता सिर्फ इंसान बनने में। मजहब की बातें मुक्ति के नाम पर पाखंड हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।