विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी: 9वें दिन भी हालात जस के तस, ATM के बाहर छोटी नहीं हो रही कतार

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 08:07 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 05:58 PM (IST)

नोटबंदी के फैसले को बृहस्पतिवार को 9वां दिन हो रहा है, लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नोटबंदी के फैसले को बृहस्पतिवार को 9वां दिन हो रहा है, लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली के एटीएम तो कुछ हद तक काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत में ज्यादातर एटीएम बंद हैं। ऐसे में कुछ इलाकों में लोग आज तड़के तीन बजे ही पैसे निकालने के लिए एटीएम की लाइनों में लगे हैं।

यहां पर याद दिला दें कि भले ही सरकार रोजाना लोगों को सुविधा मुहैया कराने की कोशिश में जुटी है, लेकिन आम जनता की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के बैंक और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिली।


'बेवफा सोनम गुप्ता' ने आखिर तोड़ी चुप्पी, ये दिया जवाब... 'मेरी भी कुछ मजबूरियां थीं'

आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों के सभी छोटे-बड़े बैंक और एटीएम के बाहर सुबह 4 बजे ही लाइन लगनी शुरू हो गई। लोगों का कहना है कि वे सुबह चार बजे उठे और एटीएम के बाहर जाकर खड़े हो गए, ताकि उन्हें लंबी लाइन का सामना करना ना पड़े।

वहीं, छोटे दुकानदारों का कहना है कि वे दुकान में माल नहीं ला पा रहे हैं। उधारी लेना बंद हो गया है। कैश की कमी है, छोटी दुकानों में पेटीएम या कोई और ऑनलाइन कार्ड स्वैप नहीं होता है। मजदूर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।