केजरीवाल बोले, 'भाजपा वाले हिंदुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें'
केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि भाजपा हिंदुओं की पार्टी है, तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया? कुछ महीने पहले उना जिले में भाजपा ने दलित लड़कों की बुरी तरह से पिटाई करवाई।
नई दिल्ली (जेएनएन)। इन दिनों गुजरात दौरे पर चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी है। अगले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर AAP की संभावना तलाशने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविेंंद केजरीवाल चार दिनों के गुजरात दौरे पर हैं।
गुजरात में AAP चुनाव प्रचार की शुरुआत के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में पटेल आंदोलन के दौरान बल प्रयोग के लिए गुजरात सरकार की जमकर आलोचना की। पोस्ट में केजरीवाल ने सवालिया लहजे में पूछा है-भाजपा कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है पर भाजपा ने गुजरात में पिछले साल पटेल लड़कों पर गोलियां चलवाईं। कई लड़के मारे गए, वो लड़के तो हिंदू थे।'
जानें किस BJP नेता ने कहा- 'केजरीवाल का दिल्ली में नहीं लगता दिल'
भाजपा हिन्दुओं की पार्टी है तो फिर गुजरात में पटेल समुदाय पर गोलियां क्यों चलवाई?- केजरीवाल
— AAP In News (@AAPInNews) October 17, 2016
इसी ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है-भाजपा हिंदुओं की पार्टी है, तो हिंदू लड़कों को क्यों मरवाया? कुछ महीने पहले उना जिले में भाजपा ने दलित लड़कों की बुरी तरह से पिटाई करवाई। पूरे देश ने उनकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। दलित लड़के तो हिंदू थे। भाजपा हिंदुओं की पार्टी है तो उन दलित लड़कों की पिटाई क्यों करवाई?
भाजपा कहती है कि वो हिन्दुओं की पार्टी है। https://t.co/8GF8Dmkfo6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2016
केजरीवाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट के आखिर में लिखा है- 'भाजपा हिंदुओं की पार्टी नहीं है। भाजपा सत्ता और पैसे के लालची लोगों की पार्टी है। सत्ता और पैसे के लिए भाजपा वाले हिंदुओं को तो क्या, अपने सगों को भी ना बख्शें।
बागी विधायक के तेवर देख दंग रहेे केजरीवाल, चंदा घोटालेे पर उठी आवाज
" भाजपा हिन्दुओं की पार्टी नहीं, ये सत्ता और पैसे के भूखे लोगों की पार्टी है " #AKRoarsInGujarat pic.twitter.com/l8tYkZIN4f
— AAP (@AamAadmiParty) October 16, 2016
यहां पर याद दिला दें कि इससे पहले रविवार को गुजरात में अपनी पहली रैली के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला था। केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 'जनरल डायर' से तुलना की थी और हार्दिक पटेल को 'देशभक्त' बताया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।