नोटबंदी पर दीदी ममता का PM मोदी से यक्ष सवाल, क्या देश की जनता चोर है
500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के केंद्र सरकार के कदम खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से एक यक्ष्ा सवाल पूछा है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई दलों का साथ मिला है। नोटबंदी के मद्देनजर शहर में किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों के साथ आज हो रही रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि जनता परेशान हो रही है।
उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आज देश में आर्थिक संकट है। ऐसे हालात इससे पहले कभी नहीं थे।
नोटबंदीः केजरीवाल का हमला, मोदी काले धन की आड़ में घोटाले कर रहे हैं
बार-बार नियम बदलने पर भी किया कटाक्ष
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बार-बार नियम बदलने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि क्या देश की जनता चोर है। उन्होंने प्लास्टिक इकोनॉमी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाकर क्या देश की माटी को भूल गए? ममता बनर्जी ने सख्त अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार तीन दिन में फैसले को वापस ले, नहीं तो देशभर में आंदोलन होगा।
'बेवफा सोनम गुप्ता' ने आखिर तोड़ी चुप्पी, ये दिया जवाब... 'मेरी भी कुछ मजबूरियां थीं'
हमें डराना बंद करे केंद्र सरकार
ममता ने नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालात पर कहा कि लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अहम की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई है। ममता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह हमें डराना बंद करे, हम डरते नहीं लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को एक दिन जीने दो तब 50 दिन मांगो। साथ ही कहा कि आने वाले दिन में नरेंद्र मोदी की सत्ता जाएगी।
'मोदी-मोदी' पर बिफरे केजरीवाल बोले- 'ये देखिये मोदी भक्तों की सरेआम गुंडागर्दी'
वहीं, मोदी के खिलाफ मुहिम में अरविंद केजरीवाल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा भी मंच पर पुहंचे। रैली को मनोज झा भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि नोटों को चलन से बाहर करने के खिलाफ आजादपुर मंडी में जनसभा होगी। नोटों को चलन से बाहर किए जाने के कारण समस्याओं का सामना कर रहे लोग वहां पहुंचें।
वहीं, दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने भी कहा कि 500 एवं 1000 रुपए के नोट बंद करने के मामले पर ध्यान केंद्रित करने के लिए व्यापारियों, किसानों एवं श्रमिकों के साथ बैठक होगी।
वहीं, आज शाम अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे के लिए रवाना होंगे। वहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंने हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।