Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोटबंदीः अरविंद केजरीवाल का हमला-'मोदी जी ने विजय माल्या को भगाया'

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2016 12:39 PM (IST)

    ममता ने नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालात पर कहा कि लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अहम की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई है।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करने के केंद्र सरकार के कदम खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कई दलों का साथ मिला है। नोटबंदी के मद्देनजर शहर में किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों के साथ आज हो रही रैली में केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने नोटबंदी को आम जनता के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों में अफरातफरी का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि गुजरात में रिश्वत कांड का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अब दो दो हजार के रिश्वत ले रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी में इनकम टैक्स रेड क्यों नहीं डाली गई। उन्होंने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंद की चलते देश भर में 40 लोगों की मौत हो गई है...भारत माता की जय।

    नोटबंदीः ममता बनर्जी का मोदी पर हमला, पूछा- 'क्या सारी जनता चोर है'

    यह भी कहा-

    -40 फीसद कमीशन में काला धन हो गया सफेद

    -8 लाख करोड़ का घोटाले कर रही है सरकार

    - बैंकों ने बड़े उद्योगों को कर्ज दे रखा है

    - मोदी ने उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया

    - मोदी ने विजय माल्या को चुपके से लंदन भगा दिया

    -जनता के 10 लाख करोड़ जमा करेगी, मोदी 8 लाख का कर्ज माफ कर देंगे

    - मोदी देश की जनता को धोखा दे रहे हैं

    - सहारा के यहां रेड पर कहा कि आरोप हैं कि मोदी ने इनसे पैसे लिए

    - बिरला अडानी के कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी

    नोटबंदीः ममता बनर्जी का मोदी पर हमला, पूछा- 'क्या सारी जनता चोर है'

    केजरीवाल ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि हम भ्रष्टाचार पर राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अच्छा काम किया तो हमने स्वागत किया, लेकिन मोदी काले धन की आड़ में घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में केंद्र सरकार से पूछा कि 500 व 1000 रुपये का नोट खत्म करके 2000 के शुरू कर करके काला धन कैसे खत्म होगा?

    जानिए, नोटबंदी पर बेवफा सोनम गुप्ता की क्या हैं मजबूरियां

    इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा बार-बार नियम बदलने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि क्या देश की जनता चोर है। उन्होंने प्लास्टिक इकोनॉमी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाकर क्या देश की माटी को भूल गए? ममता बनर्जी ने सख्त अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार तीन दिन में फैसले को वापस ले।

    हमें डराना बंद करे केंद्र सरकार

    ममता ने नोटबंदी के बाद पैदा हुए हालात पर कहा कि लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह अहम की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई है। ममता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह हमें डराना बंद करे, हम डरते नहीं लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को एक दिन जीने दो तब 50 दिन मांगो। साथ ही कहा कि आने वाले दिन में नरेंद्र मोदी की सत्ता जाएगी।

    वहीं, मोदी के खिलाफ मुहिम में अरविंद केजरीवाल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा भी मंच पर पुहंचे। रैली को मनोज झा भी संबोधित करेंगे।

    इससे पहले बुधवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि नोटों को चलन से बाहर करने के खिलाफ आजादपुर मंडी में जनसभा होगी। नोटों को चलन से बाहर किए जाने के कारण समस्याओं का सामना कर रहे लोग वहां पहुंचें।