विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश विरोधी नारों के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, इंडिया गेट तक निकाला मार्च

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2016 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2016 09:36 PM (IST)

देश विरोधी नारों को लेकर वकीलों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर वकीलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश विरोधी नारों को लेकर वकीलों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए इंडिया गेट तक मार्च निकाला। वकीलों ने हाथों में तिरंगा लेकर पटियाला हाउस कोर्ट से इंडिया गेट तक मार्च निकाला और वंदे मातरम के नारे लगाए।

मार्च के दौरान पत्रारों के सवालों का जवाब देते हुए वकीलों ने कहा कि देश के गद्दारों को किसी भी हाल में भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। मार्च में बड़ी संख्या वकील शामिल हुए।

पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर जेएनयू विवाद के विरोध में वकीलों ने पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। वकीलों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।