विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्वास के तीखे बोल- 'पैराशूट से नहीं आएंगे नेता, पार्टी शीर्ष पर जमकर बरसे'

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 02:45 PM (IST)

कुमार ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाने में भी कसर नहीें छोड़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह राजस्थान में कोई पैराशूट से नहीं आएगा।

विश्वास के तीखे बोल- 'पैराशूट से नहीं आएंगे नेता, पार्टी शीर्ष पर जमकर बरसे'
विश्वास के तीखे बोल- 'पैराशूट से नहीं आएंगे नेता, पार्टी शीर्ष पर जमकर बरसे'

नई दिल्ली [ जेएनएन ] । कुमार विश्वास पर भले ही चारों ओर से प्रहार हो रहा है। मगर उनके तेवर नरम नहीं हैं। पार्टी के नेता जिन बातों को पसंद नहीं कर रहे विश्वास लगातार किसी न किसी बहाने उन्हीं बातों को दोहरा रहे हैं। संदेश साफ है कि पार्टी में सब कुछ ठीकठाक नहीं है।

रविवार को राजस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद कुमार विश्वास ने पार्टी शीर्ष पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राजकुमार राम सभी से शालीनता से मिलते थे।

यह भी पढ़ें: कपिल ने केजरीवाल पर किया वार, बोले- बताइए कब लेकर आएं सबूत

महल के लोगों ने उनका निष्कासन किया था। बाद में वह राम के साथ सही साबित हुआ और उन्होंने रावणीय शक्तियों का खात्मा किया। इसके साथ ही उन्होंने राजमहल के षडयंत्रकारियों से नहीं डरने  की बात कही।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सियासी संघर्ष उसी तरह आगे बढ़ेगा जैसे आंदोलन चला था। हर विधान सभा में अच्छा काम करने वाला हमारा नेता होगा। पर्यवेक्षकों की अवहेलना कोई नहीं करेगा।

25 को राजस्थान में बैठक होगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाने में भी कसर नहीें छोड़ी। उन्होंने  कहा कि दिल्ली की तरह राजस्थान में कोई पैराशूट से नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें: सिसोदिया के घर पहुंची CBI टीम, कपिल बोले-केजरीवाल के भ्रष्टाचार का अंत शुरू

राजस्थान सिर्फ बाहर से जाने वाले मेहमान का ख्याल रहेगा। दिल्ली से जितने भी लोग जाएंगे, उनके साथ संवाद होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अगले वर्ष होने वाला राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस दिशा में पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।

राजस्थान प्रभारी की हैसियत से रविवार को दिल्ली कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक के बाद कुमार विश्वास ने कहा कि पार्टी की  तरफ से चुनाव के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।

रविवार को लगभग 300 कार्यकतार्ओं के साथ लगभग एक घंटे तक इस दिशा में चर्चा हुई। चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं को 2018 में होने वाले राजस्थान चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर वह 25 जून को जयपुर में कार्यकतार्ओं के साथ पहली बैठक भी करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट बटवारे का काम कार्यकर्ताओं से पूछकर किया जाएगा। पार्टी राजस्थान में बैक टू बेसिक सिद्धान्त पर काम करेगी और पार्टी के मूल विचारों की तरफ लौटेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए रजिस्ट्रेशन का दौर शुरू हो गया है। 18 साल से अधिक की उम्र वाले लोग अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।