विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल ने केजरीवाल को घेरा, विधामसभा के पटल पर सबूत रखने की मांगी अनुमति

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 10:05 PM (IST)

कपिल ने लिखा पहली बार किसी सत्तारूढ़ दल का विधायक, मुख्यमंत्री और मंत्री के भ्रष्टाचार के सबूत विधानसभा के पटल पर रखने की अनुमति मांग रहा है।

कपिल ने केजरीवाल को घेरा, विधामसभा के पटल पर सबूत रखने की मांगी अनुमति
कपिल ने केजरीवाल को घेरा, विधामसभा के पटल पर सबूत रखने की मांगी अनुमति

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के हमले जारी हैं। एक बार फिर कपिल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल व सत्येंद्र जैन के खिलाफ सबूत रखने की मांग की है।

कपिल मिश्रा ने यह पत्र विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले लिखा है। उन्होंने कहा है देश के इतिहास में पहली बार किसी सत्तारूढ़ दल का विधायक, मुख्यमंत्री और मंत्री के भ्रष्टाचार के सबूत विधानसभा के पटल पर रखने की अनुमति मांग रहा है।

कपिल मिश्रा ने पत्र में लिखा है कि उनके पास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इन दस्तावेजों में जैन द्वारा अर्जित करोड़ों की बेनामी संपति के सबूत, हवाला से लिया पैसा, काले धन को सफेद करना आदि से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के घोटाले, सीएनजी किट में घोटाले, 'आप' के फर्जी कंपनियों से चंदा लेने आदि से संबंधित कई घोटालों के दस्तावेज शामिल हैं।

कपिल ने लिखा कुल मिलाकर उनके पास 16 हजार पन्नों के दस्तावेज हैं, जिन्हें वह विधानसभा पटल पर रखना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर दिल्ली की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। साथ ही यह सत्र रामलीला मैदान जैसे किसी ऐसे स्थान पर बुलाया जाए जहां दिल्ली की जनता भी प्रत्यक्ष रूप से इसे देख सके। 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के 'EID मुबारकबाद' के जवाब में कपिल मिश्रा बोले-आपको ED मुबारक

यह भी पढ़ें: गुरमेहर के अंदाज में एक मां ने लगाई गुहार, केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग