विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल मिश्रा ने कैसे उड़ाईं केजरीवाल की 'धज्जियां', यहां पढ़ें पूरा ब्लॉग

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 10:37 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 06:37 PM (IST)

कपिल मिश्रा ने अपने ब्लॉग पर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्‍होंने केजरीवालर पर कई पहार किए हैं। उन्‍होंने ...और पढ़ें

कपिल मिश्रा ने कैसे उड़ाईं केजरीवाल की 'धज्जियां', यहां पढ़ें पूरा ब्लॉग
कपिल मिश्रा ने कैसे उड़ाईं केजरीवाल की 'धज्जियां', यहां पढ़ें पूरा ब्लॉग

नई दिल्ली [जेएनएन]। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को चैलेंज देते हुए एक ब्लॉग लिखा है। कपिल ने केजरीवाल की चुप्पी और मंगलवार को 'आप' विधायकों के साथ हुए रात्रि भोज पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जल्द ऐसे सीएम बनने वाले हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले होंगे। 

केजरीवाल के खिलाफ कपिल ने ब्लॉग लिखने के बाद ट्वीट कर कहा कि 'देश का सबसे कम जनता से मिलने वाला CM, सबसे कम दफ्तर जाने वाला CM, देश का अकेला CM जिसके पास कोई विभाग नहीं, सबसे कम काम करने वाला CM ब्लॉग में लिखी गई एक भी बात गलत साबित करके दिखाएं। कपिल ने ट्वीट कर यह भी कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल खुद अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट जनता के सामने रखेंगे। 

पढ़ें केजरीवाल पर कपिल मिश्रा का ब्लॉग

'सगे संबंधियों पर छापे पड़ रहे हैं, भ्रष्टाचार के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं, जनता से पूरी तरह कटे CM बिल्कुल चुप, बड़े दिनों बाद घर से निकले सरकार 3 देखने। जी हां, सरकार 3, अब इसे क्या कहें, मुंगेरीलाल के हसीन सपने।

यह भी पढ़ेंः जेठमलानी v/s जेटलीः भावुक वित्तमंत्री ने कहा- अपमान की भी सीमा होती है

मैं सोच रहा था कि आखिरी बार अरविंद केजरीवाल जी दफ्तर कब गए थे? सचिवालय की सीढ़ियां कब चढ़ी थी? दिल्ली वालों को शायद अंदाजा भी न हो कि उनका CM पिछले एक साल में मुश्किल से दो दिन ऑफिस गया है.

अब जब चारों तरफ से लोग आ आकर मुझे जानकारियां दे रहे हैं तो एक चीज समझ आ रही है, जिस काम में भ्रष्टाचार संभव था, वो काम न LG रोक पाए न केंद्र सरकार और जिन कामों में भ्रष्टाचार नहीं होता वो सब LG और केंद्र सरकार के बहाने फंसा दिए गए. मोहल्ला क्लिनिक के जो details सामने आ रहे है उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि LG या केंद्र या कानून या कोर्ट किसी का कोई भी डर बाकी था. हर कानून की समानता के साथ धज्जियां उड़ाई गईं.

अरविंद जी बंद कमरों में आज कल अपने साथियों से एक बात कह रहे हैं, जनता से मत डरो, जनता 15 दिन में सब भूल जाती है. इसीलिए वो चुप हैं कि 15-20 दिन में लोग भूल जाएंगे.

दुष्यंत ने कहा है कि
"तुम्हारे पांव के नीचे ज़मीन नहीं
कमाल ये कि तुम्हें फिर भी यकीन नहीं"

देश का सबसे कम जनता से मिलने वाला CM, देश का सबसे कम दफ्तर जाने वाला CM, देश का अकेला CM जिसके पास कोई विभाग नहीं, देश का सबसे कम काम करने वाला CM, वैसे तो हमेशा ही छुट्टी पर रहते हैं, पर उसके बावजूद आधिकारिक तौर पर भी छुट्टियां लेते हैं और इस मामले में भी देश में सबसे ज्यादा छुट्टियां लेने वाला CM और जैसी जानकारियां सामने आ रहीं हैं शीघ्र ही वो ऐसे CM बनने वाले है जिन पर देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले चल रहे होंगे.

क्या अपनी खुद की Performance Report जनता के सामने रखने का माद्दा है अरविंद केजरीवाल में?

हर सवाल का एक जवाब- आपराधिक चुप्पी.

आप नहीं बोले. बोलने का कष्ट करियेगा भी नहीं, क्योंकि अब जनता बोलेगी.

जिन दिल्ली वालों का ये पैसा था जो खुलेआम लूटा गया, जिन दिल्ली वालों का ये भरोसा था जो सरेबाजार तोड़ा गया, जिन दिल्ली वालों के कंधे पर चढ़कर लाल किले के सपने बुने गए, अब वो दिल्ली वाले बोलेंगे.

और हां, याद रखना जनता भूलती नहीं.

जी हां, अब जनता बोलेगी.

- कपिल मिश्रा 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की सियासत में एंट्री, 'आप' ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: कपिल के यक्ष सवाल में फंसे केजरीवाल- चार फोटो देकर पूछा बताओं किसके एजेंट हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।