यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संतोष की मां ने अरविंद को बताया 'नाग', बोलीं- केजरीवाल ने बेटी को मरवाया
संतोष कोली की मां ने कहा है कि 'मेरी बेटी को मरवाने वाला केजरीवाल है'। संतोष कोली की मां ने कहा है कि 'मेरी बेटी को मरवाने वाला केजरीवाल है।

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अब तक आरोपों की बारिश होती रही है। भ्रष्टाचार, रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाना या फिर बिना सोचे समझे किसी पर भी आरोप लगा देना इस तरह के न जाने कितने दाग अब तक केजरीवाल पर लग चुके हैं।
लेकिन आज केजरीवाल पर पर जो आरोप लगा है उसे जानकर दिल्ली की सियासत में भूचाल आना तय है। असल में केजरीवाल पर अपनी ही कार्यकर्ता की हत्या करवाने का आरोप लगा है। यह आरोपी किसी और ने नहीं बल्कि 'आप' की दिवंगत कार्यकर्ता संतोष कोली की मां कलावती ने लगाए है। संतोष कोली की मां ने कहा है कि 'मेरी बेटी को मरवाने वाला केजरीवाल है'
कन्स्टीट्यूशन क्लब में संतोष कोली की मां कलावती दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसीं। कलावती ने कहा कि 'वंदना ने संतोष को बुलाया, मेरी बेटी को दो लोग लेकर गए, मेरी बेटी की हत्या हुई, सरकार बनने पर केजरीवाल ने सीबीआइ जांच की बात कही थी मेरी बेटी के फोटो लगाने का उसे कोई अधिकार नहीं'।सीएम केजरीवाल को संतोष कोली की मां ने नाग बताया।
यह भी पढ़ें: बड़ी मुश्किल में सीएम अरविंद केजरीवाल, दफ्तर छोड़ भाग रहे हैं अधिकारी
कन्स्टीट्यूशन क्लब में हो रहे प्रोग्राम में केजरीवाल हत्यारा है के नारे लगे। इस दौरान कलावती ने यह भी कहा कि 'मेरी बेटी ने 13 साल केजरीवाल का साथ दिया, लेकिन उसने (अरविंद केजरीवाल) उसकी (संतोष कोली) कोई परवाह नहीं की। उसे मरवाने वाला केजरीवाल ही है केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवानी चाहती हूं आज मैं दाने दाने को मोहताज हूं'
जारी हैं कपिल के हमले
इस बीच 'आप' के बागी विधायक कपिल मिश्रा लगातार दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा शनिवार की शाम अरविंद केजरीवाल के घोटालों और भ्रष्टाचार के सबूतों को सार्वजनिक करेंगे।
कपिल मिश्रा का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में आज से दिल्ली की जनता भी उतरेगी। अब यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता किसके साथ हैं। अब केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के घोटालों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी वहीं एक वेबसाइट बनाकर अभी सबूतों को सार्वजनिक भी कर दिया जाएगा।
इससे पहले मिश्रा ने कहा था कि आज ही शहीद संतोष कोली के परिवार के लोग संतोष कोली की मृत्यु और उसके बाद केजरीवाल जी की क्या भूमिका रही इसके राज सार्वजनिक करेंगे।
आज शाम 5 बजे शहीद संतोष कोली के परिवार के लोग बताएंगे शहीद संतोष कोली की मृत्यु और केजरीवाल जी की भूमिका का सच। Constitution Club 5 pm today
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 3, 2017
पूर्व 'आप' नेता ने कहा कि आंदोलन के कई साथी, दिल्ली के ऑटो रिक्शा टैक्सी चालक, रेहड़ी पटरी वाले सब आज बताएंगे कैसे केजरीवाल ने दिया हर साथी को धोखा दिया।
यह भी पढ़ें: 'विधानसभा में कपिल के साथ हाथापाई करने वाले AAP विधायक हों बर्खास्त'
कपिल का कहना है कि आज जनता के बीच में 7 प्रस्ताव भी रखे जाएंगे जिनमें विशेष तौर पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव व जनता में जनमत संग्रह का प्रस्ताव होगा। मिश्रा का दावा है कि आज से केजरीवाल के भ्रष्टाचारी व अत्याचारी शासन की उल्टी गिनती शुरू हो रही है, उन्होंने कहा कि अब जनता बोलेगी अब फिर शुरू होगा इंडिया अगेंस्ट करप्शन।
क्या अब केजरीवाल के खिलाफ जनता लाए अविश्वास प्रस्ताव? क्या शुरू किया जाए नई दिल्ली सीट पर जनमत संग्रह। आज शाम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में निर्णय
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 3, 2017
शनिवार शाम के कार्यक्रम में अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आंदोलन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता कन्स्टीट्यूशन क्लब में इकट्ठा हुए हैं।