विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्शन में सिसोदिया, 3 आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालिका और सहायिका को किया बर्खास्त

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 08:53 AM (IST)

मनीष सिसोदिया ने संबंधित केंद्रों की संचालिका को फटकार लगाई। बाद में संचालिका और सहायिका को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

एक्शन में सिसोदिया, 3 आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालिका और सहायिका को किया बर्खास्त
एक्शन में सिसोदिया, 3 आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालिका और सहायिका को किया बर्खास्त

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को गांधीनगर और कृष्णानगर के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सिसोदिया छह केंद्रों पर पहुंचे। यहां हाजिरी रजिस्टर देखने के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

तीन केंद्रों में उपमुख्यमंत्री ने गड़बड़ी पकड़ी, इन केंद्रों की संचालिका और सहायिका को फटकार लगाई और उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। अन्य तीन केंद्रों में भी छोटी-मोटी कमियां पाईं गईं, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कृष्णानगर और गांधीनगर के आंगनबाड़ा केंद्रों के संचालन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। औचक निरीक्षण किया गया और सभी केंद्रों में हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। इसमें दर्ज बच्चों के पते पर पहुंचे तो पता चला कि कई बच्चों के नाम फर्जी तरीके से रजिस्टर पर चढ़े हुए हैं। जबकि ये बच्चे प्राइवेट या सरकारी स्कूलों में नर्सरी या केजी में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसा फर्जीवाड़ा तीन केंद्रों में चल रहा था। इस पर मनीष सिसोदिया ने संबंधित केंद्रों की संचालिका को फटकार लगाई। बाद में संचालिका और सहायिका को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें: विकिपीडिया के पेज से छेड़छाड़ कर अरविंद केजरीवाल को बना दिया 'मूर्खमंत्री'

मनीष सिसोदिया ने बताया कि सभी सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) अपने क्षेत्र में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन निरीक्षण करें। सभी सीडीपीओ की रिपोर्ट आने के बाद वह खुद कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करेंगे ताकि ये पता चल सके कि संबंधित अधिकारियों ने ठीक से घर-घर जाकर बच्चों का सत्यापन किया है कि नहीं। 

यह भी पढ़ें: CNG किट घोटाले पर घिर गई 'आप' सरकार, भाजपा ने की जांच की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।