Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रद्युम्न हत्याकांड का आरोपी फफक कर रोया और बयान से पलटा, जानिए क्‍या कहा

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 22 Sep 2017 10:09 AM (IST)

    पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देने के बाद सादे कागज में साइन करा लिए थे। यही नहीं उसे बुरी तरह से पीटा भी था। पानी में मुंह डुबो कर अपनी बात कहने को मजबूर ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रद्युम्न हत्याकांड का आरोपी फफक कर रोया और बयान से पलटा, जानिए क्‍या कहा

    गुरुग्राम [ जेएनएन ] ।  भोंडसी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामला ऐसा लग रहा था कि पुलिस हत्‍यारोपी के नजदीक पहुंचने में कामयाब हो रही है, लेकिन एक घटना से पुलिस के अब तक किए कराए पर पानी फेर दिया। यह हत्‍या की गुत्‍थी एकदम उलझ गया। जेल में मिलने गए अपने वकील से वह फफक कर रोया और कहा, मैं बेगुनाह हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तारी से लेकर पुलिस रिमांड के दौरान तोते की तरह आरोप कबूलने वाला बस हेल्पर अपने बयान से पलटी मार गया। उसने जेल में मिलाई के दौरान अपनी पत्नी ममता तथा तथा पिता अमीचंद्र तथा वकील मोहित वर्मा से कहा उसने छात्र की हत्या नहीं की। इतना ही नहीं उसने पुलिस पर इतनी गंभीर आरोप मढ़े कि आप भी पढ़कर चौंक जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:  प्रद्युम्न की हत्या में शामिल दूसरा शख्‍स कौन, सही निकला मां का शक

    हत्‍या आरोपी के गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्‍त

    1- पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देने के बाद सादे कागज में साइन करा लिए थे। यही नहीं उसे बुरी तरह से पीटा भी था। पानी में मुंह डुबो कर अपनी बात कहने को मजबूर किया।

    2-  अशोक ने बताया कि उसे पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि उन पर बड़ा दबाव है। असली कातिल हम पकड़ चुके हैं अभी जुर्म कबूल कर लो दो दिन बाद छोड़ दिया जाएगा।

    3- अशोक चाकू लेकर बाथरूम में नही गया था। चाकू तो पुलिस या प्रबंधन ने प्लान कर वहां पर रखवाया। वारदात के बाद उसे धुला भी दिया था, ताकि फ्रिंगर ट नहीं आए।

    4- अशोक के मुताबिक वहां पर दो बड़ी क्लास के बच्चे थे जो कपड़े बदल रहे थे। वह तो शौच के बाद बाथरूम ने निकल गया था। स्कूल की मैडम ने जब धर्म के नाम पर बच्चे को उठाने को कहा तो उसने वहां से बच्चे को उठा स्कूल की वैगन आर कार तक पहुंचाया था।

    5- अशोक के वकील का कहना है कि अशोक को जेल में भी प्रताडि़त किया जा रहा है। कैदी उसे जाकर मारते हैं कि तूने बच्चे की जान क्यों ले ली। वार्डन भी उसे समय से खाना नहीं खाने देते। वहीं जेल प्रशासन ने कहा अशोक की सुरक्षा को लेकर हम सजग हैं उसे स्पेशल बैरक में रखा गया है। उसे वकील के आरोप गलत हैं।

    बच्चों के बयान से अलग अशोक का बयान

    जुर्म करने वाला हर शख्स खुद को निर्दोष बताता है। अशोक भले ही अब यह कह रहा है कि घटना के समय वह बाथरूम में नही था। मगर घटना के पहले बाथरूम गए प्रद्युम्न के दो सहपाठी छात्रों ने उसे बाथरूम में खड़े देखा था। दोनों ने यह बयान मजिस्ट्रेट के सामने दिया है। उनके लौटने के बाद ही बाथरूम में छात्र की हत्या कर दी गई। 

    जाने पुलिस ने क्‍या कहा

    पुलिस आयुक्त गुरुग्राम संदीप खिरवार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हमारे पास पूरे सबूत हैं। सोमवार को इस मामले की चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी। मुख्य गेट के पास लगे कैमरे फुटेज से दिख रहा है कि पहले अशोक बाथरूम की ओर गया फिर पीछे से बच्चा गया। बयान से मुकरने की बात तो कोई भी आरोपी यह नहीं कहता कि अपराध उसने किया है। उसके अपराध को साबित करने के लिए पुलिस के पास साक्ष्य हैं। 

    यह भी पढ़ें: प्रद्युम्न हत्‍याकांड : CCTV फुटेज का चौंकाने वाला सच, जांच टीम को मिले बड़े सुराग