Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लिक कर जानें दिल्ली की 5 भुतहा जगहों का खौफनाक सच

    दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां दिन के उजाले में जाना जान को जोखिम में डाल सकता है।

    By Amit MishraEdited By: Updated: Mon, 23 May 2016 09:02 AM (IST)

    नई दिल्ली [अमित मिश्रा]। दौड़ती भागती, चमचमाती दिल्ली। कभी न रुकने, कभी न थकने वाली दिल्ली। दिल्ली का इतिहास हजारों साल पुराना है। कहने और सुनने को न जानें कितनी कहानियां। यह शहर अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है जिसे शायद ही हम जानते होंगे। भीड़भाड़ वाले शहर में कुछ ऐसा भी है जो बेहद डरावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां दिन के उजाले में जाना जान को जोखिम में डाल सकता है। इन जगहों के आसपास रहने वाले लोगों के पास यहां के खौफ से जुड़ी तमाम कहानियां हैं। आखिर कौन सी वो जगहें हैं जहां आज भी किसी के होने का एहसास जिस्म में सिहरन पैदा कर देता है। हम आज ऐसी ही पांच भूतिया जगहों के बारे में आपको सिलसिलेवार तरीके से इस रिपोर्ट में बताएंगे।

    दिल्ली कैंट इलाके में खौफ की आहट

    दिल्ली कैंट

    दिल्ली कैंट का इलाका हरा-भरा और बेहद खूबसूरत है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि जितना ही यह इलाका खूबसूरत है उतना ही खौफनाक है यहां की कहानी। इलाके में रहने वाले लोगों के मुताबिक यहां अक्सर सफेद रंग के लिबास में एक लड़की दिखती है, जो लोगों से लिफ्ट मांगती है। लोगों का कहना है कि गाड़ी रोकते ही लड़की गायब हो जाती है।

    दहशत का दूसरा नाम है खूनी दरवाजा

    खूनी दरवाजा

    खूनी दरवाजा नाम से ही जिस्म में सिहरन दौड़ जाती है। इसका नाम खूनी दरवाजाा उस वक्त पड़ा जब यहांं मुगल सल्तनत के तीन शहजादों, बहादुरशाह जफर के बेटों मिर्जा मुगल और किज्र सुल्तान और पोते अबू बकर को ब्रिटिश जनरल विलियम हॉडसन ने गोली मार दी थी। आज भी यहां शहजादों की आत्माएं लोगों को अपने होने का एहसास कराती हैं।

    जमाली कमाली मस्जिद को रूहें अपना घर मानती हैं

    जमाली कमाली मस्जिद

    जमाली कमाली किसी भूत का नहीं बल्की दो महान सूफी संतो के नाम हैं, जिन्हें इस मस्जिद में दफनाया गया था। लोगों का कहना है कि आज भी रात के वक्त इस वीरान जगह पर कुछ आत्माओं का वास होता है, जो यहां आने वाले लोगों को परेशान करती हैं।

    वन में भी है भूतों का बसेरा

    संजय वन

    दिल्ली का यह जंगल भी भूतों से नहीं बच पाया है। इस जंगल में पुराने बरगद के पेड़ हैं। यहां आने वालेे लोगों ने कई बार एक औरत को इन्हीं पेड़ों के आसपास घूमते हुए देखा है।

    यहीं रहता है सिर कटा भूत

    लोथियन सेमेट्री

    लोथियन सेमेट्री इसाइयों का कब्रिस्तान है जहां पर भूतों की कहानियां प्रचलित है। दिल्ली के इसी स्थान पर सिरकटे भूत की कहनी भी प्रचलित है। लोगों का कहना है कि यह भूत एक जवान सिपाही है, जिसकी प्रेमिका ने उसे ठुकरा दिया था। प्रेमिका के धोखा देने पर सिपाही ने अपना सिर काट लिया जो अब अक्सर लोगों को दिखाई देता है।