विदेशी मनचले ने महिला पर अश्लील टिप्पणी की फिर पकड़ लिया हाथ
चाणक्यपुरी इलाके के एक फाइव स्टार होटल में मुंबई की रहने वाली महिला के साथ विदेशी युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी इंटरनेशनल एयरलाइंस का क्रू मेंबर है। महिला की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आरोपी विदेशी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी इलाके के एक फाइव स्टार होटल में मुंबई की रहने वाली महिला के साथ विदेशी युवक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी इंटरनेशनल एयरलाइंस का क्रू मेंबर है। महिला की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने आरोपी विदेशी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
'हरियाणा होटल' में मालिक की दरिंदगी, गर्म खाना मांगने पर युवक का पैर तोड़ दिया
इसके साथ ही पुलिस ने उसके देश से संबंधित दूतावास को घटना से अवगत करा दिया है। डीसीपी नई दिल्ली जतिन के मुताबिक, युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला मूलरूप से मुंबई की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह किसी काम से दिल्ली आई थी और एक फाइव स्टार होटल में ठहरी हुई थी।
उसी दौरान युवक ने महिला के साथ छेड़खानी व बदसुलूकी की। महिला का आरोप है कि जब वह अपने कमरे की ओर जा रही थी तब युवक ने पहले तो अश्लील टिप्पणी की। जब उसने पीछे मुड़कर विरोध जताया तब गलती मानने के बजाय उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी की।
युवक की हरकत देखकर महिला उससे हाथ छुड़ाकर रिसेप्शन एरिया में आ गई और होटल कर्मियों को घटना की जानकारी दे दी। बाद में पुलिस में शिकायत कर दी गई। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।