विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: लोक नायक भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 09:57 PM (IST)

लोक नायक भवन में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की 26 गाड़ियों को तैनात किया गया है। ...और पढ़ें

दिल्ली: लोक नायक भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
दिल्ली: लोक नायक भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ]। दिल्ली स्थित लोक नायक भवन के आसपास उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों को तैनात किया गया। 

लोक नायक भवन खान मार्केट के पास स्थित है और इस इमारत में केंद्र सरकार के कई कार्यालय स्थित हैं। इस इमारत में सीबीआइ, प्रवर्तन निदेशालय और कई अन्‍य सरकारी दफ्तर मौजूद हैं। राष्‍ट्रीय अनुसूचित जाति आ‍योग का कार्यालय भी इसी इमारत की पांचवीं मंजिल पर है। 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सका है। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।  

यह भी पढ़ें: निठारी कांड में बड़ा फैसला, रेप व हत्या में कोली-पंधेर को फांसी की सजा