विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस ने बताया- तोमर पर तोहमत सही, इसलिए किया गिरफ्तार

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 09 Jun 2015 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2015 06:54 PM (IST)

दिल्ली के कानून मंत्री की मंगलवार सुबह गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने शाम पत्रकार वार्ता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री की मंगलवार सुबह गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल को लेकर दिल्ली पुलिस ने शाम पत्रकार वार्ता कर अपने स्टैंड को सही ठहराया। पत्रकार वार्ता में स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर दीपक मिश्र ने कहा कि यह मामला हमारे लिए विशुद्ध रूप से एक एफआइआर है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच की और आगे की पुलिसिया कार्रवाई भी की। पुलिस ने साफतौर पर कहा कि जितेंद्र तोमर की दोनों डिग्री फर्जी हैं, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया है।

यहां बता दें कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र तोमर को सुबह दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस पर यह आरोप लग रहा था कि गिरफ्तारी से पहले तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। पुलिस ने इस आरोप को भी सिरे से खारिज कर दिया कि गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह का सियासी दबाव था।

पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूरी जांच के लिए आठ मई को कैबिनेट मंत्री जितेंद्र तोमर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। पूरी पड़ताल के बाद पाया गया कि आरोप सही हैं। इसके बाद गिरफ्तार करना कानून के नियमों के तहत ही था।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ राजन भगत ने कहा कि जितेंद्र सिंह तोमर की फर्जी डिग्री की शिकायत दिल्ली बार काउंसिल से मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच करवाई। पुलिस ने कानून मंत्री की डिग्रियों का जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। जांच में पाया गया कि दोनों डिग्री फर्जी हैं। एलएलबी की डिग्री का नंबर किसी और के नाम पर था। पुलिस कार्रवाई का आधार भी यही था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।