विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरीज बनकर आए बंधक बनाकर डॉक्टर को लूट गए

By JagranEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM (IST)

वारदात विरोध करने पर डॉक्टर की पत्नी और बेटी को पीटा आनंद विहार में पड़ोसियों के

मरीज बनकर आए बंधक बनाकर डॉक्टर को लूट गए
मरीज बनकर आए बंधक बनाकर डॉक्टर को लूट गए

वारदात

विरोध करने पर डॉक्टर की पत्नी और बेटी को पीटा

आनंद विहार में पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर भाग खड़े हुए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

आनंद विहार में क्लीनिक में मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर और उनके कर्मचारी को बंधक बना लिया। उनकी पत्नी और बेटी की बुरी तरह से पीटा। बाद में पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर क्लीनिक में मिली रकम और मोबाइल लूट कर बदमाश फरार हो गए। इससे पहले बदमाशों ने क्लीनिक में लगी एलईडी टीवी और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया।

बदमाशों ने डॉक्टर की कनपटी पर पिस्टल लगाकर वहां लूटपाट और तोड़फोड़ की। डॉक्टर के हाथ बांधकर बदमाश ऊपर उनके घर पहुंच गए। वहां कैश और जेवरात की मांग करने के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी और बेटी को बुरी तरह पीटा। हमले में डॉक्टर की पत्नी जख्मी भी हो गई। इधर शोर-शराबा होने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने 50 हजार कैश, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूटा व क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे और एलईडी टीवी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

शिकायतकर्ता डॉ पीयूष जैन (52 साल) परिवार के साथ ऋषभ विहार, आनंद विहार में रहते हैं। परिवार में पत्नी डॉ. राधा जैन और बेटी है। उन्होंने बेसमेंट में क्लीनिक खोली हुई है और ऊपर वह रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपने कर्मचारी महेंद्र के साथ क्लीनिक पर थे, तभी 40 वर्षीय एक व्यक्ति एक लड़के साथ क्लीनिक में पहुंचा। उसने लड़के के बीमार होने की बात कही। बातचीत के दौरान युवक ने पिस्टल निकालकर डॉ. पीयूष की कनपटी पर लगा दी और लड़के ने हथियार के बल पर महेंद्र को काबू में कर लिया। इस दौरान कुछ और लड़के वहां आ गए। उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और टेबल की दराज और जेब से 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिया। इसी बीच एक बदमाश ने सीसीटीवी कैमरे और टीवी को तोड़ दिया। बदमाशों ने डॉ. के हाथ बांध दिए और दो बदमाश उन्हें लेकर ऊपर गए। जैसे ही पत्नी और बेटी ने डॉ. पीयूष को इस हालत में देखा, शोर मचाने लगे। आरोपियों ने उन्हें चुप कराने के लिए उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी घर के बाहर इकट्ठा होने लगे। यह देख आरोपियों ने घर में लूटपाट का इरादा त्याग दिया और पकड़े जाने के डर से भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पिस्टल और चाकू दिखाकर बदमाशों ने उन्हें रोक दिया। इसी बीच कालोनी का गार्ड गिरिराज शर्मा वहां पहुंचा और डंडे के बल पर उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया।