Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पुलिस के जवानों को मिलेगी नई जिम्मेदारी... पढ़ें पूरी खबर

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 19 Sep 2015 12:07 PM (IST)

    दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देने के लिए दिल्ली पुलिस व्यापक तैयारियों में जुटी है। अब एक नए प्रयोग के तहत पुलिसकर्मी स्कूलों में जाकर छात्राओं से मिलेंगे और उन्हें कानूनी पाठ पढ़ाएंगे।

    नई दिल्ली, संजीव कुमार मिश्र। दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देने के लिए दिल्ली पुलिस व्यापक तैयारियों में जुटी है। अब एक नए प्रयोग के तहत पुलिसकर्मी स्कूलों में जाकर छात्राओं से मिलेंगे और उन्हें कानूनी पाठ पढ़ाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानूनी पाठशाला में पुलिसकर्मी छात्राओं को बताएंगे कि यदि कोई राह चलते उन्हें घूरता है तो क्या करना चाहिए, यदि कोई उनका पीछा करे या फिर कोई उन्हें फोन करे तो किस तरह से छात्राएं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पुलिस को सूचना दे सकती हैं।

    अधिकारियों ने दिखाया स्कूल का रास्ता

    महिलाओं की सुरक्षा, उन्हें जागरूक बनाने व उन्हें कानून की जानकारी देने के लिए हाल ही में दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को नजदीकी स्कूलों खासकर गर्ल्स स्कूलों में छात्राओं से मिलकर उन्हें कानूनी पाठ पढ़ाने को कहा।

    बैठक में सभी जिलों के डीसीपी समेत पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि मासूमों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

    पुलिसकर्मियों को किया जाएगा प्रोत्साहित

    पुलिस सूत्रों मुताबिक जो भी पुलिसकर्मी स्कूलों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा, उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। थाना प्रभारियों को इस बारे में एक रिपोर्ट बनाकर भी सौंपने को कहा गया है। बैठक में लगभग सभी ने पुलिस आयुक्त के इस पहल की सराहना की। अधिकारी की मानें तो यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही पुलिसकर्मी स्कूलों में छात्राओं से मुखातिब होना शुरू कर देंगे।