Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DELHI: प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई को उसकी पत्नी के सामने काट डाला

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 22 Sep 2015 08:49 AM (IST)

    अमन विहार इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई ने चाचा और बुआ के बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या उसकी पत्नी के सामने कर दी। आरोपियों ने उस पर ईंट व धारदार हथियार से गर्दन व पेट पर कई वार किए। बाद में दौड़कर मीट काटने वाली

    नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में सगे भाई ने चाचा और बुआ के बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या उसकी पत्नी के सामने कर दी। आरोपियों ने उस पर ईंट व धारदार हथियार से गर्दन व पेट पर कई वार किए। बाद में दौड़कर मीट काटने वाली छूरी से उसके गर्दन और पेट पर कई वार कर दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान पवन (21), इकराज (23) और राहुल (21) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार रमेश नगर में विनोद उर्फ विकास सोलंकी (24) पत्नी के साथ रहता था।

    विकास रोहिणी सेक्टर-20 में साइबर कैफे चलाता था। उसका पिता और भाई पवन के साथ सौ गज के एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। 15 अगस्त को झगड़े में उसने पिता मोहन सोलंकी और भाई पवन को घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों प्रताप विहार में किराये के मकान में रहने लगे थे।

    पुलिस के अनुसार विकास घर में दबंग था। रविवार रात को उसके यहां पर चाचा का लड़का राहुल आया था। दोनों ने रात को साथ बैठकर दारू पिया। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद विकास ने उसकी पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत राहुल ने विकास के पिता मोहन से की।

    जब पिता ने उससे लड़ाई के बारे में पूछा तो उसने उसे भी पीट दिया। इसके बाद विकास घर से कहीं चला गया। देर रात वह घर लौटकर सोया था कि पवन, राहुल और उसके फुफेरेभाई इकराज ने मिलकर पहले ईंट से उसकी पिटाई की।

    घटना को अंजाम विकास की पत्नी की आंखों के सामने दिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।