विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AIIMS में डेंगू मरीजों के लिए हर वार्ड में 2 बेड आरक्षित

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 20 Aug 2016 08:32 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Aug 2016 07:42 AM (GMT+05:30)

डेंंगू व चिकनगुनिया केे प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। एम्स मेंं हर विभाग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी मेंं डेंंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इसका मुकाबला करने के लिए कमर कस ली है। एम्स मेंं हर विभाग के वार्ड मेंं दो बेड डेंंगू के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। एम्स प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षोंं को निर्देश दिया है कि आरक्षित बेड खाली कर दिए जाएं ताकि डेंंगू पीड़ित मरीजोंं को भर्ती किया जा सके।

गौरतलब है कि नगर निगम दिल्ली अब तक डेंंगू के 228 से अधिक मामलों की पुष्टि कर चुका है। हालांकि बीमारी का प्रकोप निगम के आंकड़ो की तुलना मेंं अधिक है। इसके अलावा चिकनगुनिया के मामले भी अधिक आ रहे है। स्थिति यह है कि एम्स के आवासीय परिसर व हॉस्टलोंं मेंं भी इन बीमारियोंं का प्रकोप फैला हुआ है। इसके चलते एम्स के 100 से अधिक कर्मचारी, उनके रिश्तेदार आदि बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं। पिछले दिनोंं एम्स रेजिडेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से शिकायत की थी और कहा था कि अस्पताल मेंं मरीजोंं के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। इसके चलते डेंंगू व चिकनगुनिया से पीड़ित संस्थान के कर्मचारियोंं को भी अस्पताल मेंं जगह नहींं मिल पा रही थी।

AIIMS में फैला है डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप

रेजिडेंंट डॉक्टरोंं की इस शिकायत के बाद एम्स प्रशासन ने सभी वार्डोंं के बेड नंबर एक व दो को डेंंगू और डेंंगू संभावित मरीजोंं के इलाज के लिए आरक्षित कर दिये हैं। नवंबर-दिसंबर तक यह आदेश प्रभावी रह सकता है। यदि डेंंगू के मामले कम आने शुरू हो गए तो आदेश को उससे पहले भी वापस लिया जा सकता है।

डेंगू के बदले मिजाज से बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ेंं- क्या कहते हैं आंकड़े