विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुना किनारे बायो डायवर्सिटी पार्क बनाएंगे: श्री श्री रविशंकर

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2016 10:25 AM (IST)

विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन से यमुना को नुकसान पहुंचने को लेकर गहराए विवाद के बीच आर्ट ऑफ लिविंग के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व संस्कृति महोत्सव के आयोजन से यमुना को नुकसान पहुंचने को लेकर गहराए विवाद के बीच आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि महोत्सव खत्म होने के बाद आयोजन स्थल को बॉयो डॉयवर्सिटी पार्क के रूप मे विकसित किया जाएगा। आयोजन के लिए वृक्ष नहीं काटे गए हैं।

श्री श्री के कार्यक्रम पर एनजीटी की फटकार, कल भी होगी सुनवाई

मयूर विहार फेज-1 में यमुना किनारे महोत्सव के लिए करीब एक हजार एकड़ में अस्थायी शहर बसाया जा रहा है। तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। तैयारियों का जायजा लेने श्रीश्री रविशंकर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उनके करीबियों के मुताबिक अब वह आयोजन तक यहीं रहेंगे।

पत्रकारो से बातचीत में श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि यमुना किनारे के ग्रामीणों ने बताया कि उनके जानवर यमुना में नहीं जाते थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल को बॉयो डॉयवर्सिटी पार्क बनाकर हटेंगे। कार्यकर्ताओं ने करीब 512 टन मलबा साफ किया है। आयोजन की तैयारियों के लिए कोई पेड़ नही काटा गया। केवल चार पेड़ो की छंटाई की गई है।

एक ही मंच पर दुनिया भर की संस्कृतियों का होगा संगम

जोरों पर तैयारियां
आयोजन में महज दो दिन बचे है। मंच का काम लगभग पूरा हो गया है। देश-विदेश से आने वाले लाखों लोगों को बैठने और ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। लाइट, साउंड, सिक्योरिटी जैसी तैयारियां भी अंतिम चरण में है।

सोशल मीडिया पर चल रहा अभियान
आर्ट ऑफ लिविंग ने सोशल मीडिया पर आइ सपोर्ट व‌र्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल अभियान चलाया है। इसमें लोगों से दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। फेसबुक व ट्विटर पर काफी संख्या में लोग इसे पंसद और साझा कर रहे हैं।