विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी लहराएगा तिरंगा, कंचनजंघा फतह के लिए निकलेंगे अर्जुन

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 05:50 PM (IST)

अर्जुन वाजपेयी ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद डॉक्यूमेंट्री को बच्चों और अन्य पर्वतारोहियों को दिखाया जाएगा। ताकि ...और पढ़ें

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी लहराएगा तिरंगा, कंचनजंघा फतह के लिए निकलेंगे अर्जुन
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी लहराएगा तिरंगा, कंचनजंघा फतह के लिए निकलेंगे अर्जुन

नोएडा [जेएनएन]। पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंघा को फतह करने के लिए तीन अप्रैल को नोएडा से नेपाल के लिए रवाना होंगे। विश्व की आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले अर्जुन इस बार अभियान के दौरान एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाएंगे।

अर्जुन वाजपेयी तीन अप्रैल को नोएडा से रवाना होंगे। चार दिन वह काठमांडू में बिताएंगे। सात अप्रैल को वह कंचनजंघा की चढ़ाई शुरू कर देंगे। अर्जुन के साथ 12 अन्य पर्वतारोही भी इस अभियान में शामिल होंगे। इसमें जर्मनी, स्वीटजरलैंड व अन्य देशों के पर्वतारोही शामिल हैं।

19 अप्रैल तक बेस कैप पर पहुंचने की संभावना है। कंचनजंघा फतह के लिए अर्जुन जमकर पसीना बहा रहे हैं और हर दिन आठ से नौ घंटे कड़ा अभ्यास कर रहे है। इसमें साइकिलिंग, जिम और क्लाइंबिंग का सत्र शामिल है।

यह भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट पर 'जिंदा लाशें' पर्वतारोहियों को दिखाती हैं रास्ता

खतरनाक चोटियो में से एक 
कंचनजंघा दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक है। अभी तक दुनिया भर के सिर्फ 187 पर्वतारोही ही इसे फतह कर पाए हैं। इसमें भारत के दो-तीन पर्वतारोही ही शामिल हैं।

डॉक्यूमेट्री और वीडियो करेंगे शूट 
इस बार अभियान के दौरान अर्जुन एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाएंगे। इसके अलावा 360 डिग्री वीडियो भी शूट करेंगे। जो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर अपलोड होगा। अर्जुन वाजपेयी ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद डॉक्यूमेंट्री को बच्चों और अन्य पर्वतारोहियों को दिखाया जाएगा। ताकि अभियान के दौरान आने वाली परेशानियों से वे रूबरू हो सकें। इसके अलावा 360 डिग्री वीडियो से कंचनजंघा के नजारे को देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: मकालू फतह कर अर्जुन ने रचा इतिहास, लहराया भारतीय तिरंगा

कंचनजंघा एक नजर में 
ऊंचाई : 8586 मीटर (28169 फिट)
भौगोलिक स्थिति : दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी, सिक्किम के उत्तर-पश्चिम भाग में नेपाल की सीमा पर है।
पहली बार फतह : 25 मई 1955

इन चोटियों को फतह कर चुके हैं अर्जुन 
चोटी ऊंचाई स्थिति

माउंट एवरेस्ट 8850 मीटर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी
माउंट ल्होत्से 8516 मीटर चौथी सबसे ऊंची चोटी
माउंट मकालू 8481 मीटर पांचवी सबसे ऊंची चोटी
माउंट चोयू 8188 मीटर छठी सबसे ऊंची चोटी
माउंट मनास्लू 8156 मीटर आठवी सबसे ऊंची चोटी