Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई बूचड़खाने सील

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:21 AM (IST)

    निगम के वेटनरी विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से मांस का कारोबार करने वालों को चेतावनी दी है कि वह अपनी दुकानें बंद कर लें ऐसा नहीं करने पर उनकी दुकानें तो सील होंगी।

    दिल्ली में भी अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई बूचड़खाने सील

    नई दिल्ली [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के कई इलाके उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं, लिहाजा इस वजह से यूपी में अवैध बूचड़खानों के बंद होने से वहां के कारोबारियों के दिल्ली में सक्रिय होने की आशंका है, जिसके चलते यह कार्रवाई शुरू की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार को नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन के ब्रह्मपुरी गली नंबर 20 व 22 में छापेमारी की गई। यहां पर सात जगहों पर अवैध बूचड़खाने चल रहे थे। निगम के वेटनरी विभाग के दस्ते ने सातों अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय थाने में भी इसकी सूचना दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें: 'ट्रकों में भरकर बूचड़खानों तक लाए जाते हैं मवेशी, यह क्रूरता है'

    निगम अधिकारियों ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से लेकर लोगों से भी सहयोग मांगा है कि जहां कहीं भी अवैध बूचड़खाने चल रहे हों, इसकी सूचना निगम के कंट्रोल रूम में दें। निगम अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से चलने वाले मांस गोदामों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    निगम के वेटनरी विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से मांस का कारोबार करने वालों को चेतावनी दी है कि वह अपनी दुकानें बंद कर लें ऐसा नहीं करने पर उनकी दुकानें तो सील होंगी ही साथ ही उनके खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। दुकानदारों से यह भी अपील की गई है कि वह निगम में मांस बिक्री के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन किसी भी दुकान पर पशुओं को काटने की अनुमति नहीं है। 

    यह भी पढ़ें: UP सरकार की बड़ी कार्रवाई, अब गाजियाबाद में 3 बूचड़खाने हुए सीज