विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू की छवि सुधारने के लिए एबीवीपी ने चलाया अभियान

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 09 Mar 2016 08:04 PM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2016 08:47 PM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने देशभर में जेएनयू की छवि सुधारने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू में नौ फरवरी को लगे देशविरोधी नारों के बाद से देशभर में उसकी छवि धूमिल हुई है। सोशल मीडिया पर शट डाउन जेएनयू हैशटैग से ट्वीट किया जा रहा है। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने देशभर में जेएनयू की छवि सुधारने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत एबीवीपी के पदाधिकारी बेंगलुरु और हैदराबाद के अलावा देश के अन्य शिक्षण संस्थानों में जाएंगे।

जेएनयू में मनुस्मृति जलाने वाले छात्रों पर हो सकती है कार्रवाई

एबीवीपी की ओर से जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार शर्मा को बेंगलुरु के भारतीय विद्या भवन संस्थान में भेजा गया है। जहां बुधवार को उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को वह हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी जाएंगे।

दैनिक जागरण से बात करते हुए सौरभ ने बताया कि 9 फरवरी की घटना के बाद जेएनयू की छवि धूमिल हुई है। देशभर के छात्रों और अभिभावकों के मन में जेएनयू को लेकर तमाम आशंकाएं है। उन्होंने कहा कि वामपंथी संगठन जेएनयू को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। हमने लोगों के समक्ष सही तथ्य रखे हैं। उन्होंने कहा वह बृहस्पतिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय भी जाएंगे और वहां के छात्रों को संबोधित करेंगे।

कन्हैया के बिगड़े बोल, कहा- कश्मीर में सुरक्षा के नाम पर रेप करते हैं सेना के जवान

एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक साकेत बहुगुणा ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में जेएनयू को लेकर गलत छवि प्रस्तुत की जा रही है। यही नहीं एबीवीपी के बारे में भी सही जानकारी छात्रों को नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में एबीवीपी के सुशील कुमार को निशाना बनाया गया, जबकि जेएनयू में सौरभ कुमार शर्मा को। ये दोनों लोग अपने-अपने विश्वविद्यालय का पक्ष और मामलों की वस्तुस्थिति मीडिया और छात्रों के समक्ष रखेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।