Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने केजरीवाल को दी सलाह, कहा- होली पर अधिकारियों के साथ मतभेद करें दूर

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 02 Mar 2018 06:33 AM (IST)

    विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल को सलाह दी है कि वह होली के पावन पर्व पर मुख्य सचिव पर हुए हमले के लिए माफी मांगकर अधिकारियों व नेताओं के बीच के गतिरोध को समाप्त करें।

    Hero Image
    भाजपा ने केजरीवाल को दी सलाह, कहा- होली पर अधिकारियों के साथ मतभेद करें दूर

    नई दिल्ली [जेएनएन]। होली की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अधिकारियों के साथ मतभेद खत्म करने की सलाह दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अधिकारियों के साथ चल रहे मतभेद से दिल्ली में प्रशासनिक कामकाज ठप है। इसलिए यह विवाद खत्म होना चाहिए। होली का पर्व सभी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ने का होता है। दिल्ली सरकार को भी इसके लिए पहल करनी चाहिए। 'आप' नेता गतिरोध का सारा ठीकरा अधिकारियों के सिर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं, जो गलत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माफी मांगने की सलाह

    भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव से माफी मांगने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के मुख्य सचिव से बुरे बर्ताव और मारपीट के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए, जिससे कि यहां की सुशासित व्यवस्था लौट सके। अपनी जिद के चलते अराजक माहौल बनाकर दिल्लीवालों को सजा देना उचित नहीं है।

    गतिरोध को समाप्त करें केजरीवाल 

    दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह होली के पावन पर्व पर मुख्य सचिव पर हुए हमले के लिए माफी मांगकर अधिकारियों व नेताओं के बीच के गतिरोध को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि इस बार होली के पर्व की तभी सार्थकता है जब 'आप' के नेता सभी मतभेद भुलाकर अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।

    होली न मनाने का नाटक कर रहे हैं

    भाजपा नेता ने कहा कि कि केजरीवाल और 'आप' विधायक सीलिंग के विरोध में होली न मनाने का नाटक कर रहे हैं। इससे समस्या का कोई समाधान नहीं होने वाला है। केंद्र सरकार ने सीलिंग रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। इसे लेकर दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 में व्यापक संशोधन किए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: एलजी बैजल पर भड़के सिसोदिया, बोले- आपके समर्थन से बढ़ा अधिकारियों का मनोबल

    यह भी पढ़ें: शुरू हो चुकी है 'आप' की उल्टी गिनती, कपिल बोले- पार्टी को खा जाएगा केजरीवाल का अहंकार