Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप' की सरकार मे सिर्फ वादे करने-मुकरने का खेल : मनोज तिवारी

    By Edited By:
    Updated: Wed, 31 Jan 2018 10:04 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को ब्रह्मपुरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    'आप' की सरकार मे सिर्फ वादे करने-मुकरने का खेल : मनोज तिवारी

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को ब्रह्मपुरी वार्ड में कई विकास परियोजनाओ का उद्घाटन किया। उन्होने वार्ड में 22 लाख रुपये की लागत से सांसद निधि से लगी सेमी हाईमास्ट एवं फैसी लाइटो, नवीनीकृत बारात घर एवं लाइब्रेरी भवन, एक टॉयलेट ब्लॉक एवं नगर निगम कर्मचारियो व अधिकारियो के लिए एक रेस्ट शेल्टर का शुभारंभ किया। साथ ही दिल्ली सरकार की जमकर कोसा। कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया गया।<ढ्डह्म> उद्घाटन कार्यक्रम मे तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने दिल्ली को अपनी राजनैतिक प्रयोगशाला बना दिया है। दिल्ली के लाखो व्यापारियो और मजदूरो पर राजनीति की जा रही है। मुख्यमंत्री जनता से वादा करने और मुकरने का खेल, खेल रहे हैं, जो दिल्ली के लिए घातक है। मुख्यमंत्री होने के नाते केजरीवाल का नैतिक कर्तव्य है कि वह दिल्ली के हितो की रक्षा करें, लेकिन वह अपना राजनीतिक हित साधने के लिए दिल्ली के लाखो व्यापारियो को बर्बाद करने पर तुले हैं। भाजपा व्यापारियो के हितों की रक्षा करेगी। <ढ्डह्म> वही, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम की निर्माण कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार बल्लन ने कहा कि दिल्ली सरकार पूर्वी दिल्ली नगर निगम को बर्बाद करने पर तुली हुई है। ऐसे समय में सांसद मनोज तिवारी ने अपनी सांसद निधि से विकास राशि देकर न  सिर्फ  क्षेत्र का विकास कराया, बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र के निगम पार्षदो का मनोबल भी बचाया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय महावर, आनंद त्रिवेदी, सर्वेंद्र मिश्रा, सत्या शर्मा, रामनरेश पाराशर, अनिल गौड़, ब्रजमोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें