सीलिंग से परेशान व्यापारियो ने दी राजनीतिक दल बनाने की चेतावनी
- कांग्रेस, आप और भाजपा से तंग हो चुके व्यापारी - अब 2019 के चुनाव मे उतरने की भी कही बात जा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :<ढ्डह्म> दिल्ली के व्यापारी अब राजनीति दलो द्वारा सीलिंग पर की जा रही राजनीति से भी तंग आ गए हैं। ऐसे मे व्यापारियो ने अपना एक अलग राजनीतिक दल बनाकर 2019 के आम चुनाव मे उतरने की चेतावनी दी है। दरअसल, बुधवार को दिल्ली के सदर बाजार कुतुब रोड पर नगर निगम का दस्ता सीलिंग करने पहुंचा था, जिसका व्यापारी विरोध करने लगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान न होने पर व्यापारियो ने खुद ही अपनी पार्टी बनाने का एलान कर दिया, जिसका व्यापारियो ने स्वागत किया। व्यापारियो को संबोधित करते हुए सदर बाजार के व्यापारी नेता हरजीत सिंह छाबड़ा का कहना है कि आने वाले चुनावो मे यहां की सभी पार्टियो का बहिष्कार करेगे और व्यापारियो की अपनी पार्टी खड़ी होगी। <ढ्डह्म> छाबड़ा ने कहा कि व्यापारियो को दिल्ली की सभी पार्टियो ने धोखा दिया है। नगर निगम ने कन्वर्जन चार्ज के लिए मोटी राशि ली, लेकिन पार्किग तक बनाकर नही दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।