विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिक्स व्यापार मेले में बोल रहा योग का जादू

By Edited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 12:59 AM (IST)

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली प्रगति मैदान में लगे ब्रिक्स व्यापार मेले में योग का जादू विदेशी कारोबारी प

News Article Hero Image

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली

प्रगति मैदान में लगे ब्रिक्स व्यापार मेले में योग का जादू विदेशी कारोबारी प्रतिनिधियों पर खूब चल रहा है। आयुष मंत्रालय विदेशी प्रतिनिधियों को लुभाने के लिए अपने पवेलियन में योग के छात्रों और प्रशिक्षकों द्वारा रोगों को दूर करने के लिए विशेष आसनों की जानकारी दे रहा है। इसके अलावा विभिन्न आसनों और विभिन्न बीमारियों के संबंध में बुकलेट भी बांटे जा रहे हैं। ब्रिक्स के सहयोगी देशों के कारोबारी प्रतिनिधियों से मिल रही दिलचस्पी से आयुष मंत्रालय के लोग उत्साहित हैं। योग थेरपिस्ट पिंकी घणघस के मुताबिक विश्व योग दिवस घोषित होने के बाद निश्चित तौर पर योग को लेकर पूरे विश्व में दिलचस्पी बढ़ी है जो यहां भी दिखाई दे रही है। खासकर चीन व दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी प्रतिनिधि दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

खास बात है कि ब्रिक्स व्यापार मेला के लिए मंत्रालय ने पांच हजार बुकलेट छपवाए थे, जिसमें सूर्य नमस्कार, मोटापा, शुगर, उच्च रक्तचाप, स्वस्थ्य जीवन की कला, दमा, अस्थमा, मां-शिशु की देखभाल समेत 20 विषय थे। इस बारे में पवेलियन में मौजूद केंद्रीय योग एवम प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसंधान अधिकारी एसएम ठाकुर के मुताबिक अब तक का अनुभव शानदार रहा है। यहां योग के अलावा आयुर्वेद व यूनानी समेत अन्य परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।