विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों को जागरूक करने के लिए 16 मई को मनेगा डेंगू दिवस

By Edited By:
Published: Fri, 13 May 2016 09:32 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: पिछले साल डेंगू से आए महामारी और इस साल मानसून आने से पहले ही डेंगू के द

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

पिछले साल डेंगू से आए महामारी और इस साल मानसून आने से पहले ही डेंगू के दस्तक ने सरकार को दहशत में डाल दिया है। इसलिए बीमारी की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान शुरू करने की तैयारी की गई है। यही वजह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 16 मई को दिल्ली सहित देश भर में डेंगू दिवस मनाए जाने की तैयारी है। इसका मकसद लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूक करना है। इसलिए उस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डेंगू से बचाव के तौर तरीके बताए जाएंगे।

डेंगू एडिज मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी है। दिल्ली में इस साल मच्छरों की उत्पत्ति अधिक देखी जा रही है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद यहां मच्छरों की उत्पत्ति हो रही है। इसके मद्देनजर नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों की उत्पत्ति रोकना ही बेहतर विकल्प है। इसलिए लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा और इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि घर, स्कूल, कॉलेज या दफ्तर में मच्छर पनपने न पाए।

पिछले साल देश भर में डेंगू का प्रकोप फैला था। लगभग 15,867 लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए थे। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल डेंगू से दिल्ली में 60 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि डेंगू से मरने वालों का वास्तविक संख्या इससे ज्यादा थी। दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के सात मामले सामने आ चुके हैं।