Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक ने वाट्सएप पर डाला छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 08 Dec 2015 07:37 AM (IST)

    तीन युवकों ने कंप्यूटर की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। हद तो तब हो गई जब छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो लड़कों ने वाट्सएप पर डाल दिया।

    सोनीपत। तीन युवकों ने कंप्यूटर की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। वीडियो क्लिपिंग सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर छात्रा का दुष्कर्म करते रहे। हद तो तब हो गई जब छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो लड़कों ने वाट्सएप पर डाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंप्यूटर सीखने जा रही थी, कर लिया अपहरण

    छात्रा कुंडली में कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए जाती थी। 18 नवंबर को ट्रेनिंग के लिए जाने के दौरान चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि ये लड़के काफी दिनों से उस पर नजर रखे हुए थे।

    फ्लैट पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    पीड़ित छात्रा के मुताबिक, कुंडली में कंप्यूटर सीखने जा रही थी। इसी दौरान गांव अटेरना निवासी पवन, अंकुश व सुंदर तथा गांव मनौली निवासी सोनू उसे बहकाकर टीडीआइ स्थित एक फ्लैट में ले गए। वहां पर आरोपियों ने उससे जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था।

    बना ली दुष्कर्म की क्लिपिंग

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चारों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की विडियो क्लिपिंग बना ली। इसका पता उसे बाद में चला। इस वीडियो क्लिपिंग को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर चारों उससे दुष्कर्म करते थे।

    शातिरों ने वाट्सएप डाल दी वीडियो

    दुष्कर्म के चारों आरोपियों में से एक ने सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो वाट्सएप पर डाल दी। इसका पता उसे बाद में चला जब उसके दोस्तों ने उसे बताया।

    इसके बाद छात्र के परिजनों को मामले का पता लगा। इस पर रविवार को मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner