विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक राखी निर्भया के नाम की

By Edited By:
Published: Wed, 19 Aug 2015 09:04 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कानूनी तंत्र को मजबूत बनाने की मांग लगातार की जा रही है। ऐसी ही एक मांग बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में निर्भया महिला सुरक्षा रैली के माध्यम से की गई। इसमें विद्यार्थियों से अपील की गई कि वह रक्षाबंधन पर एक राखी निर्भया के नाम की भी बांधे और सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग सरकार के समक्ष रखे ताकि निर्भया को जल्द इंसाफ मिल सके।

डीयू की आर्ट फैकल्टी के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व निर्भया ज्योति ट्रस्ट के साझा प्रयास से आयोजित निर्भया महिला सुरक्षा रैली में निर्भया के माता-पिता भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो मेरी बेटी के साथ हुआ वह किसी और के साथ न हो। सरकार से मांग है कि दोषियों को जल्द सजा देने का मार्ग प्रशस्त करे।

इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी जब समाज में बदलाव आएगा और यह बदलाव युवा ही ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता एक राखी निर्भया के नाम की भी बाधें और उसे न्याय मिले इसके लिए प्रयास करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।