विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से शामली के बीच नई ट्रेन

By Edited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 10:21 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली से शामली के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली से शामली के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही नई दिल्ली से शामली के बीच एक नई डीएमयू ट्रेन शुरू होने जा रही है। प्रस्तावित योजना के अनुसार 7 जुलाई को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा इस नई ट्रेन को रवाना करेंगे। शनिवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह चलेगी। ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका जायजा लेने के लिए दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ शामली का दौरा किया। कुछ दिनों पहले ही बड़ौत से पुरानी दिल्ली के बीच भी एक लोकल ट्रेन शुरू हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लोकल यात्रियों की सुविधा के लिए नई ट्रेनें चलाई जा रही है।

जयनगर के लिए विशेष ट्रेन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जयनगर से 05527 नंबर की विशेष ट्रेन तीन जुलाई को दोपहर एक बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ंवहीं, 05528 नंबर की विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चार जुलाई को शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर होगा।