विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार के आने से देश का माहौल बदला

By Edited By:
Published: Mon, 25 May 2015 08:13 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : संप्रग सरकार के समय पूरे देश में निराशा का माहौल था। कंपनियां अप

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

संप्रग सरकार के समय पूरे देश में निराशा का माहौल था। कंपनियां अपने नए प्रोजेक्ट को शुरू करने में संकोच कर रही थी, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही थी, वहीं विभिन्न घोटालों ने देश की छवि वैश्विक पटल पर खराब कर दी थी, लेकिन जब से मोदी सरकार ने सत्ता संभाली है, वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों से वहां की कंपनियों में उम्मीद की किरण जगी है। वे अब भारत आकर व्यापार करने की दिशा में सोच रहे हैं। सकारात्मक माहौल बनने से यहां की कंपनियां भी अपने व्यापार को बढ़ाने की जुगत में लगी हुई हैं। इससे युवाओं को रोजगार को मिलेगा और देश से गरीबी हटेगी। मोदी सरकार का मेक इन इंडिया का नारा सबसे महत्वपूर्ण है। मेक इन इंडिया के लिए कई विदेशी कंपनियां आगे आ रही है। देश में सामान बनाकर विदेश भेजने से भारत के जीडीपी में सुधार होगा और देश सतत विकास की ओर अग्रसर होगा। यहां के युवाओं का मानना है कि पहले इंजीनिय¨रग कर छात्रों को नौकरी ढूंढ़ने में परेशानी होती थी, लेकिन अब माहौल बदला है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम की ओर लोगों की रुचि पहले से ज्यादा हुई है। बेरोजगारों की संख्या में भी कमी आई है।

--------------

जब आम चुनाव हो रहे थे उस समय नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा युवाओं का साथ मिला था। हर युवा बदलाव चाहता था और वैसा ही हुआ। अब काम की बारी है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कदम नहीं उठाए हैं। ऐसे में छात्रों को कुछ निराशा जरूर है, लेकिन एक साल में किसी परिणाम पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

-निहारिका, छात्रा।

अकेले मोदी इस देश का भला नहीं कर सकते हैं। वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उनके मंत्री इससे सीख नहीं ले रहे हैं। मंत्रियों को भी चाहिए कि दिनरात मेहनत करके मोदी के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। देश सामूहिक कार्य से ही आगे बढ़ेगा। छात्र हर समय सरकार का साथ देंगे।

-हंसा, छात्रा।

एक साल पहले रियल एस्टेट कंपनियों का बुरा हाल था। मंदी का दौर होने के कारण कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था, लेकिन अब हालात में कुछ सुधार हुआ है। लोगों को नौकरियां मिलनी शुरू हो गई है। इस बार की वेतन बढ़ोतरी अन्य सालों की अपेक्षा कुछ ठीक हुई है। मोदी सरकार का विजन एक अच्छे भारत का निर्माण है और वह अगले चार सालों में इसे करके दिखाएगी।

-दीपक कुमार, नौकरीपेशा।

मोदी सरकार ने विकास के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। शिक्षा का क्षेत्र हो या रक्षा का। हर जगहों पर पहले भ्रष्टाचार व्याप्त था। लोगों को हर कार्य कराने के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ती थी। सबसे अच्छी बात यह है कि अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी समय पर आने और जाने लगे हैं। इससे लोगों का काम हो रहा है।

-शकील अहमद, नौकरीपेशा।

देश बदलाव के कगार पर है। हर क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। एक साल में तो सभी कार्य शुरू हुए हैं, आने वाले समय में इसका परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा। मोदी के नेतृत्व में सरकार को अभी बहुत से कार्य करने हैं और मुझे पूरा विश्वास है हमारा देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। सरकार अपने वादे को पूरा करेगी।

-सिराज खान।