विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद ने खींचा आदर्श ग्राम के विकास का खाका

By Edited By:
Published: Sat, 14 Mar 2015 10:05 PM (IST)

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आदर्श ग्राम योजना

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए चौहान पट्टी गांव में विकास कार्यो की रूपरेखा पेश की। शनिवार को उन्होंने गांव में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने राजस्व विभाग के अनुसार सभापुर शाहदरा गांव के अंतर्गत आने वाले दोनों गांवों चौहान पट्टी एवं गुजरान पट्टी का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शीघ्र ही प्रस्तावों का अध्ययन कर योजनाएं बनाकर काम शुरू कराएं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यो में सहयोग की अपील की। गांव के लोगों के साथ हुई बैठक में सांसद के समक्ष गांव में एक बस टर्मिनल, गांव का प्रवेश द्वार, गलियों की मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो पार्क, बरातघर, आधुनिक शौचालय, पानी के कनेक्शन, समुदाय भवन खोले जाने के अलावा जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रस्ताव रखे गए। ग्रामीणों की ओर से दिए गए इन प्रस्तावों को सांसद सहित सभी अधिकारियों ने स्वीकार किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी अजीमुल हक, उपायुक्त अल्का शर्मा, एसडीएम डॉ.नवलेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी, दिल्ली जल बोर्ड, बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार बल्लन, सांसद प्रतिनिधि अजय महावर, जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी, अनिल झा के साथ आरडब्ल्यूए से त्रिलोचन चौधरी और दोनों खंडों की सुधार समिति से कर्म ¨सह तोमर, भरत ¨सह प्रधान, बालू शर्मा, महराज ¨सह, लखमी चंद तोमर, मा. हरवीर ¨सह, मदन शर्मा व श्याम ¨सह मौजूद रहे।

पूरी दिल्ली के लिए आदर्श गांव बनेगा चौहानपट्टी

भाजपा सांसद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चौहान पट्टी सिर्फ मेरे क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली का आदर्श गांव होगा। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले ग्रामीण इलाकों की सुध ली।

तिवारी ने कहा कि कई योजनाओं पर जल्द काम शुरू हो जाएगा और यदि सब कुछ ठीक रहा तो दो माह के अंदर गांव में विकास की नई तस्वीर भी नजर आने लगेगी। उन्होंने कहा कि अगली बार जब वे चौहान पट्टी गांव में आएंगे तो दो ऐसी योजनाएं गांव को समर्पित करेंगे, जो पूरी हो चुकी होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।