Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर रेल परिचालन रहेगा बाधित

    By Edited By:
    Updated: Tue, 12 Aug 2014 09:11 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लालकिला पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर 15 अगस्त को सुबह 6.45 से सुबह 8.30 बजे तक पुरानी दिल्ली से दिल्ली शाहदरा के बीच ट्रेन परिचालन बंद रहेगा। इससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा। कई ट्रेनों को कुछ समय तक अन्य स्टेशनों पर रोका जाएगा तो कई के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले समाप्त कर दी जाएंगी। जबकि दो लोकल ट्रेनों को रद करने की घोषणा की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 अगस्त को विभिन्न स्टेशनों पर निम्न ट्रेनें रुकेंगी

    1. आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस (12225)- साहिबाबाद में रुकेगी।

    2. प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस (14207)- शाहदरा में रुकेगी।

    3. खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू (64111) जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद में रुकेगी।

    4. सहारनपुर-दिल्ली डीईएमयू (74002) जरूरत पड़ने पर गाजियाबाद में रुकेगी।

    5. बुलंदशहर-तिलक ब्रिज पैसेंजर (54021) जरूरत पड़ने पर गाजियाबाद में रुकेगी।

    6. शामली-दिल्ली डीएमयू (74022) जरूरत पड़ने पर नोली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

    7. कालका-हावड़ा मेल (12312) अनुमति मिलने तक पुरानी दिल्ली में रूकी रहेगी।

    8. लालगढ़- गुवाहाटी असम एक्सप्रेस (15610) अनुमति मिलने तक पुरानी दिल्ली में रूकी रहेगी।

    ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन

    1. देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस (14042) साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलेगी।

    2. सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू (64004) सब्जीमंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज से साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।

    ट्रेनों के समय में परिवर्तन

    1. शामली-दिल्ली पैसेंजर (54058)- शामली से सुबह 3.15 की जगह 4.30 बजे चलेगी।

    2. दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484)-पुरानी दिल्ली स्टेशन से सुबह 6.40 की जगह सुबह 8.45 बजे चलेगी।

    3. दिल्ली-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस (14044)- पुरानी दिल्ली से सुबह 7.20 बजे की जगह सुबह 8.55 बजे रवाना होगी।

    स्वतंत्रता दिवस के दिन रद की गई ट्रेनें

    1. गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64437)

    2. दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64402)

    3. दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू (74021)-पुरानी दिल्ली से सुबह 7.30 बजे की जगह सुबह 9 बजे चलेगी।

    गंतव्य स्थान के पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें

    1. दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू (74021)- शामली तक चलेगी। शामली से सहारनपुर के बीच रद रहेगी।

    2. सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू (74024)- शामली से चलेगी। सहारनपुर से शामली के बीच रहेगी।